RANCHI : लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी पॉलिटिकल पार्टियां जी-जान से जुटी हुई हैं। एक तरफ कैंडिडेट्स जहां अपने-अपने क्षेत्र में जाकर जनता का दिल जीतने के लिए पसीने बहा रहे हैं, वहीं इन कैंडिडेट्स को जीताने और उनको चुनाव सामग्री से लेकर दूसरी सहायता पहुंचाने के लिए इन पार्टियों के प्रदेश मुख्यालय में भी लोग एक्टिव हैं। गुरुवार की दोपहर तीन बजे रांची के श्रद्धांनद रोड स्थित कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय का आई नेक्स्ट रिपोर्टर ने दौरा किया।

नेताजी बिजी हैं, ऑफिस में सन्नाटा

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार की दोपहर तीन बजे चारों ओर सन्नाटा पसरा था। किसी प्रेस कांफ्रेंस या बड़े नेताओं के दौरे के समय गहमा-गहमी और भीड़भाड़ रहनेवाले इस ऑफिस के ग्राउंड फ्लोर पर रांची महानगर कांग्रेस पार्टी का कार्यालय है। यहां पर रांची से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुबोधकांत सहाय और महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का फोटो लगा हुआ है, लेकिन यहां पर कोई मौजूद नहीं है। यहां पर काम करनेवाले चपरासी से पूछने पर पता चला कि सभी लोग चुनाव में बिजी हैं, जब मीटिंग होती है तभी लोग यहां आते हैं। फ‌र्स्ट फ्लोर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत का चेंबर है। यहीं पर कांग्रेस का मीडिया विभाग और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी का प्रोटोकॉल ऑफिस भी है। लेकिन यहां भी सन्नाटा था। मीडिया विभाग में एक दो लोग बैठकर न्यूजपेपर पढ़ रहे थे, जबकि कांफ्रेंस रूम में तीन लोग बैठकर आपस में चुनाव को लेकर चर्चा कर रहे थे। यहां पर बनाए गए वार रूम में एक कर्मचारी बैठकर मीडिया को प्रेस रिलीज भेजने में बिजी था। कर्मचारियों से जब पूछा गया कि चुनाव के समय यहां पर हलचल क्यों नहीं है। इसके जवाब में उन्होंने बताया कि सभी लोग सोनिया गांधीजी के झारखंड दौरे को लेकर बिजी हैं। इसके साथ ही चुनाव लड़ने वाले कैंडिडेट अपने क्षेत्र में हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत के मोरहाबादी स्थित आवास में भी चुनाव को लेकर एक कैंप कार्यालय बनाया गया है।

अलग-अलग है टीम

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के प्रमुख डॉ शैलेश सिन्हा का कहना है कि चुनाव को लेकर वर्क का डिस्ट्रीब्यूशन किया गया है। हर एक काम के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है। एक ख्ब् घंटे का कंट्रोल रूम बनाय गया है। इसमें तीन लोग लगाए गए हैं। इसके साथ ही हेलीकॉप्टर के को-ऑर्डिनेशन में तीन लोग, मीडिया के लिए आठ लोग और सोशल मीडिया के लिए कुछ लोग हैं। जब मीटिंग या कोई बड़ा नेता आता है तो लोग पार्टी आफिस में मौैजूद रहते हैं।

Posted By: Inextlive