कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की अपनी छठी सूची जारी कर दी है. मगर इस बार भी कांग्रेस की ओर से वाराणसी सीट के लिए किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है.


वाराणसी लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं.नरेंद्र मोदी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से सबकी निगाहें इस सीट पर हैं.कांग्रेस ने जिन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है उनमें से हुगली निर्वाचन क्षेत्र से प्रीतम घोष को टिकट दिया है जबकि औरगांबाद से नितिन पाटिल को प्रत्याशी घोषित किया गया है.पंजाब के फतेहपुर से साधु सिंह धरमसोत और भरतपुर से डॉ. संजय यादव के नाम की  घोषणा की गई है.पार्टी ने कनार्टक के हावेरी से सलीम अहमद और धारवाड़ से विनय कुलकर्णी को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा पंजाब के फिरोजपुर से सुनील कुमार जाखड़, राजस्थान के भरतपुर से डॉ. संजय यादव को खड़ा किया गया है.उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद सीट से कांग्रेस ने नंद गोपाल गुप्ता नंदी को प्रत्याशी बनाया है.


कांग्रेस वाराणसी से नरेंद्र मोदी को कड़ी टक्कर देने का इरादा कई बार जता चुकी है.मीडिया में दिग्विजय सिंह और स्थानीय नेता अजय राय के वाराणसी से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर ख़बरे आई थीं.लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की छठी सूचीक्रम संख्या     राज्य     निर्वाचन क्षेत्र     प्रत्याशी का नाम

1     कर्नाटक     हावेरी     सलीम अहमद

2     कर्नाटक     धारवाड़     विनय कुलकर्णी3     महाराष्ट्र     औरंगाबाद     नितिन पाटिल4     ओडिशा     केंद्रपाड़ा     धरनीधर नायक5     पंजाब     फतेहगढ़ साहिब साधु सिंह धरमसोत6     पंजाब     फरीदकोट     जोगिंदर सिंह पंजगरन7     पंजाब     फिरोजपुर     सुनील कुमार जाखड़8     राजस्थान     भरतपुर     डॉ. संजय यादव9     राजस्थान     दौसा     नमो नारायण मीणा10     उत्तर प्रदेश    इलाहाबाद     नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी'11     तमिलनाडु     तिरुवल्लूर     एम जयकुमार12     तमिलनाडु     धरमपुरी     वज़हापादी रामा सुगथन13     तमिलनाडु     पोल्लची     के सेल्वाराज14     पश्चिम बंगाल     कृष्णानगर     रज़िया अहमद15     पश्चिम बंगाल     हुगली     प्रीतम घोष16     पश्चिम बंगाल     वर्द्धमान-दुर्गापुर बिपिन बोरा

Posted By: Subhesh Sharma