- कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के चार साल के कार्यकाल को बताया निराशाजनक

DEHRADUN: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आम जनता महंगाई से त्रस्त है। केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। जिससे गरीब लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं। इसका उदाहरण गत दिवस दून में आयोजित मशाल रैली में देखने को मिला। उन्होंने केंद्र सरकार के चार साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया।

प्रदेश में बढ़ा माफियाराज

कनखल स्थित पूर्व सभासद अशोक शर्मा के कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के चार साल पूरे हो गए लेकिन आज तक किसानों के बिजली बिल और अन्य कर्जे माफ नहीं हुए। जो भाजपा के चुनाव के समय किया गया प्रमुख वायदा था। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने पर देश में तमाम व्यापारियों ने आत्महत्याएं की लेकिन एक भी व्यापारी के परिवार को मुआवजा नहीं मिला। बिजली पानी के मूल्यों में प्रदेश सरकार रेकॉर्ड बढ़ोत्तरी कर रही है। पूरे देश और प्रदेश में इस समय माफियाराज हावी हो रहा है। इन माफिया ने न्यायपालिका को भी अपने वश में करनी की पूरी कोशिश की है। खनन दिन के बदले रात में पूरे जोर शोर से से चल रहा है। गंगा में लगातार सीवर के नाले बह रहे हैं। सरकार पूरी तरह से फेल है। इस मौके पर डॉ। संजय पालीवाल, महानगर संयोजक संजय अग्रवाल, रामयश सिंह, प्रदीप चौधरी, मकबूल कुरैशी, विमला पांडे, डॉ। संतोष चौहान, यशवंत सैनी, किरण सिंह मनोज गौड़, अशोक उपाध्याय, लव गुप्ता, पूनम भगत, दीपक जखमोला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive