लखनऊ में प्रियंका गांधी के रोड शो में झूम उठे समर्थक, राहुल गांधी ने कुल्हड़ में लिया चाय का मजा
Updated Date: Tue, 12 Feb 2019 01:41 PM (IST)कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अपने 'मिशन यूपी' के लिए लखनऊ में मेगा रोड शो कर रही हैं। रोड शो में लोगों का हुजूम उमड़ा है। इस दाैरान यहां मौजूद राहुल गांधी ने एक जगह पर कुल्हड़ में चाय का मजा लिया।
कानपुर। कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अपने 'मिशन यूपी' के लिए आज दोपहर लखनऊ पहुंची हैं। यहां इनके साथ कांग्रेस प्रेसीडेंट राहुल गांधी व पश्चिमी उत्तरप्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी पहुंचे हैं। प्रियंका गांधी का यहां पर भव्य स्वागत किया गया है। इसके साथ प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी रथ पर सवार होकर मेगा रोड शो कर रहे हैं।
कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं में प्रियंका की झलक देखने का उत्साह साफ दिख रहा है। प्रियंका के स्वागत में आज पूरा शहर कांग्रेस के बैनर पोस्टर से पटा पड़ा है। हर उम्र के लाेग प्रियंका का दीदार करने काे व्याकुल दिख रहे हैं।
प्रियंका का करीब बीस किमी का रोड शो राजधानी के मुख्य मार्गों से होता हुआ कांगे्रस दफ्तर तक पहुंचेगा। इस दौरान लालबाग चौराहे पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी।