कांग्रेस पार्टी की नेतृत्व वाली यूपीए के अध्यक्ष को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो रही है। इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार का नाम आ रहा है। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने उनका समर्थन करते हुए कांग्रेस को एक कमजोर पार्टी भी करार दिया।

मुंबई (एएनआई)। शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को विपक्ष को एकजुट होने और गठबंधन को मजबूत करने की आवश्यकता का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि संप्रग का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस अब कमजोर हो गई है। इसके साथ ही संजय राउत ने कहा कि हम खुश होंगे अगर (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद) पवार संयुक्त प्रगितिशील गठबंधन (यूपीए) के अध्यक्ष बन जाते हैं लेकिन मैंने सुना है कि उन्होंने इसे मना कर दिया था। अगर आधिकारिक रूप से इस तरह का प्रस्ताव आता है तो हम उनका समर्थन करेंगे।

We'll be happy if Pawar sir becomes UPA chairman. But I've heard that he's personally refused it. We will support him if such a proposal comes to the fore officially. Congress is weak now so the opposition needs to come together & strengthen the UPA: Sanjay Raut, Shiv Sena leader pic.twitter.com/3NNHEjCmPu

— ANI (@ANI) December 11, 2020


कांग्रेस अभी कमजोर
इस दाैरान शिवसेना नेता ने कांग्रेस को एक कमजोर पार्टी भी करार देते हुए कहा कि कांग्रेस अभी कमजोर है इसलिए विपक्ष यूपीए को एकजुट होने और मजबूत करने की जरूरत है। संजय राउत ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है और ये निर्णय लेने के लिए बड़ी चीजें हैं। जैसे एमवीए का गठन यहां (महाराष्ट्र) किया गया था, यह देखने की जरूरत है कि क्या इस तरह का मोर्चा (राष्ट्रीय स्तर पर) बनाया जा सकता है।

Posted By: Shweta Mishra