बिहार कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक भरत सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस के 11 विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं। ये विधायक अपने आप को मजबूत करने के लिए एनडीए में जाने की कोशिश में हैं।


पटना (एएनआई)। बिहार के राजनीतिक गलियारों में एक नया भूचाल आता दिख रहा है। बिहार कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक भरत सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस के 11 विधायक पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि 19 विधायकों में से 11 विधायक ऐसे हैं जो मूल रूप से कांग्रेस पार्टी के नहीं हैं। इन लोगों ने सिर्फ पैसे का भुगतान कर टिकट खरीदे हैं और अब विधायक बन गए हैं। कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष मदन मोहन झा, राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदानंद सिंह भी बाहर निकल सकते हैं। हाईकमान को हमेशा पार्टी की स्थिति की गलत तस्वीर दी गई
भरत सिंह ने कहा कि मैं हमेशा राजद के साथ कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ रहा हूं। गठबंधन पार्टी के लिए आत्म-विनाशकारी हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हाईकमान को हमेशा पार्टी की स्थिति की गलत तस्वीर दी गई है। उन्होंने कह कि ये विधायक अपने आप को मजबूत करने के लिए NDA में जाने की कोशिश में हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप लगाया है।

Posted By: Shweta Mishra