मध्य प्रदेश में गुरुवार को कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सवार की कार एक बाइक से टकरा गयी। इस दाैरान एक बाइक सवार 20 वर्षीय युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजगढ़ (एएनआई)। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की कार गुरुवार को मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक दोपहिया वाहन में घुस गई। टक्कर के बाद बाइक सवार घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान परोलिया निवासी रामबाबू बागरी (20) के रूप में हुई है। जीरापुर के पास विजय कॉन्वेंट स्कूल के सामने बाइक सवार उनकी कार के सामने उस समय आ गया, जब दिग्विजय सिंह कोडकया गांव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मुलाकात कर राजगढ़ से निकल रहे थे। बाइक इतनी जोर से कार से टकराई कि युवक उछलकर खंभे से जा टकराया और सिर में चोट लग गई।

Madhya Pradesh: A biker got injured after he collided with Congress leader Digvijaya Singh's car in Rajgarh yesterday
"He didn't suffer major injuries. He came suddenly in front of the car. I sent him to the hospital, I also went to the hospital & met him," said Digvijaya Singh pic.twitter.com/iUCfexF14x

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 10, 2023


घायल को भोपाल रेफर किया गया
दिग्विजय सिंह द्वारा उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले भेजा गया और बाद में घायल को भोपाल स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री घायल से मिलने अस्पताल पहुंचे। इस संबंध में दिग्विजय सिंह ने कहा कि उसे कोई बड़ी चोट नहीं आई। वह अचानक कार के सामने आ गया। मैंने उसे अस्पताल भेजा और मैं भी अस्पताल गया और उससे मिला। उसे इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है। मैं उसके इलाज की पूरी व्यवस्था करूंगा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सिंह के चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कांग्रेस नेता की कार भी जब्त कर ली है।

Posted By: Shweta Mishra