कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार चुनाव की थकान मिटाने के लिए शुक्रवार को शिमला पहुंचे। यहां पर वह अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा गांधी के काॅटेज अपना टाइम स्पेंड कर रहे हैं।


शिमला (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार में काफी व्यस्तता के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों रिलैक्स करने के मूड में है। शायद इसीलिए वह हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं। खबर है कि उन्होंने काम से कुछ दिनों का ब्रेक लिया है और वह हिमाचल प्रदेश की राजधानी में अकेले छुट्टियां मना रहे हैं। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी छराबड़ा में अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के कॉटेज में अपना टाइम स्पेंड कर रहे हैं। प्रियंका गांधी का यह काॅटेज काफी खूबसूरत है ।बहन के कॉटेज में एक-दो दिन और रुकेंगे
प्रियंका गांधी का यह कॉटेज देवदार के घने जंगलों के बीच 8,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है। यह जगह हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 15 किमी की दूरी पर ओबेरॉय ग्रुप के लक्जरी रिसॉर्ट वाइल्डफ्लावर हॉल के करीब है। अधिकारी ने कहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी बहन के कॉटेज में एक-दो दिन और रुकेंगे। बता दें कि प्रियंका गांधी, उनके बच्चे और उनकी मां सोनिया गांधी अक्सर इस कॉटेज में आते जाते रहते हैं। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इधर प्रचार-प्रसार में काफी ज्यादा व्यस्त रहे।

Posted By: Shweta Mishra