-कांग्रेस विधायकों का आरोप, मंत्री पद तक के मिल रहे प्रलोभन

-दो विधायकों से साथ किशोर उपाध्याय ने भाजपा पर लगाए आरोप

>DEHRADUN: भाजपा कांग्रेसी विधायकों को प्रलोभन देकर तोड़ने की कोशिश कर रही है। इसके लिए विधायकों को क्0 करोड़ रुपए के अलावा मंत्री पद देने के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। बाकायदा, कांग्रेस के दो विधायक इन आरोपों को लेकर प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया के सामने दावे करते रहे।

सतपाल से नजदीकियां जरूर हैं

कांग्रेस के विधायकों ने कहा कि भाजपा की तरफ से उन्हें तोड़ने के लिए तमाम प्रकार के ऑफर दिए जा रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदगी में चमोली जिले के तीन विधायकों को मीडिया के सामने इस बावत अपनी बात रखनी थी, लेकिन थराली विधानसभा से विधायक प्रो। जीतराम, बद्रीनाथ से राजेंद्र भंडारी ही पहुंचे। जबकि कर्णप्रयाग से डॉ। अनुसूया प्रसाद मैखुरी नहीं पहुंचे। विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि उन्हें मंत्री पद तक का ऑफर दिया जा रहा है। ऑफर देने वाले कौन हैं, के सवाल पर राजेंद्र भंडारी ने कहा कि समय आने पर वे नाम बता देंगे। उन्होंने स्वीकार कि उनकी सतपाल महाराज से नजदीकियां हैं, जो आज भी हैं, लेकिन राजनीतिक नहीं। कहा, वे कांग्रेस के सिपाही हैं, रहेंगे।

मेरे पास दस करोड़ का ऑफर

थराली से विधायक प्रो। जीतराम ने कहा कि उन्हें पहले ढाई, फिर पांच और उसके बाद क्0 करोड़ रुपए तक के ऑफर दिए जा रहे हैं। ऑफर देने वाले हमारे भी और भाजपा के भी करीबी हैं। कहा, कल ही शाम कुछ लोग राजेंद्र भंडारी व उनके पास ऑफर लेकर आए थे। यह भी कहा कि भविष्य में ऐसा होगा तो एफआईआर दर्ज कराएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय दो दिन पहले हेलीकॉप्टर से विधायकों की तलाश में दून पहुंचे थे। जिन्होंने सात विधायकों से संपर्क किया।

मैखुरी चल रहे हैं नाराज

तय कार्यक्रमानुसार किशोर उपाध्याय के तीन विधायकों से साथ कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचा था। लेकिन कर्णप्रयाग के विधायक डॉ। अनुसूया प्रसाद मैखुरी नहीं पहुंचे। सूत्र बताते हैं कि वे नाराज चल रहे हैं।

ख्0 हजार करोड़ के मालिक होने का आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आरोप लगाया कि इंदौर नगर पालिका से चुनाव लड़कर राजनीतिक शुरुआत करने वाले बीजेपी नेता कैलाश विजय वर्गीय ख्0 हजार करोड़ के मालिक हैं। आरोप लगाया कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी मसूरी में शादी समारोह में भाग लेने के बहाने विधायक को तोड़ने की षडयंत्र रचा, असफल रहे।

चोरी का डर, तभी लगा रहे आरोप

किशोर उपाध्याय ने बागी विधायकों को जयचंद कहते हुए कहा कि जिस प्रकार से वे पूर्व सीएम हरीश रावत पर सरकार में अनसुनी का आरोप लगा रहे हैं वह गलत है। कहा, क्8 मार्च से पहले हरीश रावत व उन्होंने विजय बहुगुणा से बात की थी। यह भी कहा कि उन्हें हरीश रावत का चेहरा पसंद नहीं था तो वे पार्टी फोरम पर बात कर सकते थे। उनको चोरी का डर है, बहाना बना रहे हैं।

ख्8 को सहसपुर, सेलाकुई में पदयात्रा

किशोर उपाध्याय के मुताबिक वे पार्टी के उन सभी विधायकों का सार्वजनिक अभिनंदन कर रहे हैं, जिन्होंने, इस सियासी संकट में पार्टी का साथ दिया। प्रदेश अध्यक्ष बोले, ख्8 अप्रैल को पूर्व सीएम हरीश रावत व वे खुद सहसपुर व सेलाकुई में पद यात्रा करेंगे।

Posted By: Inextlive