कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी का आज 74वां जन्मदिन है। इस खास अवसर पर उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई मिल रही है। पीएम मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

कानपुर। कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के 74वें जन्मदिन पर उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश करने वालों की लाइन लगी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी को जन्म दिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।

Birthday wishes to Mrs. Sonia Gandhi Ji. Praying for her long life and good health.

— Narendra Modi (@narendramodi) December 9, 2019


अनुग्रह ने हमें एकजुट किया है और हमें मजबूत बनाया
वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी सोनिया गांधी को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है कि सबसे लंबे समय तक काम करने वाली कांग्रेस अध्यक्ष, श्रीमती सोनिया गांधी के चरित्र की अनुकरणीय ताकत ने कांग्रेस नेताओं को प्रेरित किया है। उसकी ताकत, गरिमा, करुणा और अनुग्रह ने हमें एकजुट किया है और हमें मजबूत बनाया है। हमारी तरफ से उन्हें जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं है।

The longest serving Congress President, Smt. Sonia Gandhi's exemplary strength of character has inspired generations of Congress leaders. Her strength, dignity, compassion & grace has united us and made us strong. We wish her a very happy birthday. #HappyBirthdaySoniaGandhi pic.twitter.com/t919LUwowV

— Congress (@INCIndia) December 9, 2019सोनिया गांधी का मूल नाम एड्विज एंटोनिया अल्बीना मैनो
9 दिसंबर, 1946& लुसियाना इटली में पैदा हुई सोनिया गांधी का मूल नाम एड्विज एंटोनिया अल्बीना मैनो हैं। सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी में 1998-2017 तक अध्यक्ष के रूप में भूमिका निभाई है। ऑफिशियल वेबसाइट ब्रिटानिका डाॅटकाॅम के अनुसार सोनिया जब कैम्ब्रिज के एक स्कूल में अंग्रेजी की पढ़ाई कर रही थीं तभी उसी समय इनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी।

1968 में राजीव संग शादी के बंधन में बंधी थी सोनिया &
राजीव गांधी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र थे। वक्त बीतने के साथ ही सोनिया और राजीव गांधी 1968 में शादी के बंधन में बंध गए थे। इसके बाद राजीव गांधी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निवास में सोनिया के साथ रहने लगे थे। राजीव व सोनिया हर मोड़ पर एक दूसरे के साथ खड़े रहे। पहली बार 1998 में सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष बनी थीं।

Posted By: Shweta Mishra