बुलंदशहर की डीएम को बर्खास्त करने की मांग

ALLAHABAD: प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था और बुलंदशहर की जिलाधिकारी बी चंद्रकला के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे पर अ‌र्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। हंगामा करते हुए विरोध जताया।

कांग्रेसियों ने कहा कि बुलंदशहर के प्रकरण पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अभी तक न तो कोई टिप्पणी की और न ही कोई कार्रवाई की। जिससे उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। वहीं इलाहाबाद में भी कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जिला महासचिव हसीब अहमद व श्रीशचंद दुबे ने बुलंदशहर की डीएम बी चंद्रकला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। चेतावनी दी कि 36 घंटों के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में डा। असलम, सुशील कुमार, सलमान अहमद, इस्तियाक अहमद, शालू रावत, जिसान अहमद, विनय गौतम, रामजी यादव आदि शामिल रहे।

Posted By: Inextlive