-राष्ट्रीय अध्यक्ष अब बनारस में साढ़े सात घंटे रहेंगी राज बब्बर सहित अन्य दिग्गजों ने भी डाला डेरा

-प्रदेश अध्यक्ष ने बताया, नहीं जाएंगी संकट मोचन मंदिर व गंगा आरती में

VARANASI

अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के दो दो अगस्त को बनारस में रोड शो का फाइनल प्रोग्राम स्थानीय इकाईयों के पास रविवार को पहुंच गया है। इसी के तहत तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। वहीं रोड शो को सफल बनाने के लिए पहुंचे प्रशांत किशोर यानी पीके ने भी सुबह मोर्चा संभाल लिया है। सहयोग में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर भी शाम को बनारस पहुंच गए हैं। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद समेत राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय अन्य दिग्गजों ने भी डेरा डाल दिया है।

मीटिंग में दिया टिप्स

प्रशांत किशोर ने जहां सुबह नदेसर स्थित होटल गेटवे में वरिष्ठ नेता राजेशपति त्रिपाठी, डॉ। राजेश मिश्र व एमएलए अजय राय संग मंथन किया तो दोपहर में जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारियों संग मैदागिन स्थित कार्यालय में मीटिंग की। इसके बाद बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से इंग्लिशिया लाइन तक प्रस्तावित रोड शो का जायजा लिया। शाम को इंग्लिशिया लाइन स्थित कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं से रूबरू हो जरूरी टिप्स दिया। इसमें जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारियों संग प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हुए। पीके ने पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में एमएलए अजय राय व शैलेंद्र सिंह के साथ जनसंपर्क भी किया।

अब सात घंटे रहेंगी बनारस में

देर शाम बनारस पहुंचे राज बब्बर ने जिला व महानगर इकाई को सोनिया गांधी के चेंज हुए प्रोग्राम की लिस्ट सौंपी। इसके बाद होटल गेटवे में एसपीजी के साथ मीटिंग की। राज बब्बर के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रोग्राम में कटौती हुई है। पहले गंगा आरती व संकट मोचन मंदिर में दर्शन करने को जाना था लेकिन अब यह प्रोग्राम में फेरबदल हो गया है। फाइनल प्रोग्राम के मुताबिक सोनिया गांधी बनारस में करीब साढ़े सात घंटे ही गुजारेंगी।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में टेकेंगी मत्था

सोनिया गांधी नई दिल्ली से चलकर सुबह क्क् बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। दोपहर क्ख् बजे सर्किट हाउस आ जाएंगी। इससे पूर्व तरना में ही क्0 हजार बाइक सवार राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले में शामिल हो जाएंगे। सर्किट हाउस में ही लंच ब्रेक होगा। म्.ब् किमी का रोड शो दोपहर एक बजे से शुरू होगा। कचहरी होते हुए अंधरापुल, चौकाघाट, अलईपुर, पीलीकोठी, गोल गड्डा, विशेश्वरगंज, मैदागिन, कबीरचौरा, लहुराबीर, मलदहिया, इंग्लिशिया लाइन तक रोड शो पहुंचेगा। यहां पर कमलापति त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी और पांच मिनट के लिए वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगी। रोड शो का कार्यक्रम दोपहर तीन बजे तक खत्म हो जाएगा। यहां से सर्किट हाउस में वापसी होगी जहां करीब एक घंटा क्0 मिनट आराम करने के बाद शाम भ्.ब्भ् मिटन पर श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना होंगी। शाम छह बजे मंदिर पहुंच जाएंगी और बाबा का दर्शन करने के बाद शाम साढ़े छह बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी।

Posted By: Inextlive