किसान आंदोलन को लेकर पाॅप स्टार रिहाना के ट्वीट के जवाब में जिन बाॅलीवुड सेलेब्स ने ट्वीट किया था। उनकी अब महाराष्ट्र सरकार जांच करेगी। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इसमें किसी के साजिश करने की बात कही है।

मुंबई (एएनआई)। कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने सोमवार को जानकारी दी कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने खुफिया विभाग को किसानों के मुद्दे पर मशहूर हस्तियों द्वारा किए गए ट्वीट की जांच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी द्वारा सेलेब्स को डराया जा रहा है। बता दें कुछ दिनों पहले पाॅप स्टार रिहाना ने किसानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए भारत सरकार पर सवाल खड़े किए थे। जिसके बाद बाॅलीवुड की मशहूर हस्तियों ने रिहाना के ट्वीट पर जवाब देना शुरु कर दिया। सावंत ने एएनआई को बताया, 'यदि कोई व्यक्ति, सेलिब्रिटी है, तो वह खुद ही इस पर भरोसा करता है, यह ठीक है। लेकिन इसमें संदेह की गुंजाइश है कि इसके पीछे भाजपा है। इन सभी ट्वीट्स में एक शब्द 'सौहार्दपूर्ण' का जरूर इस्तेमाल किया गया है।'

जांच के दिए गए आदेश
सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और लता मंगेशकर जैसी कई हस्तियों ने अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग को भारत के आंतरिक मामलों से दूर रहने को कहा था और किसान आंदोलन को भारत का आंतरिक मामला बताया था। हालांकि अब महाराष्ट्र सरकार का किना है कि भाजपा सरकार सेलेब्स पर दबाव बना रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, "अगर भाजपा उन्हें डरा रही है तो राष्ट्रीय नायकों को सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। मैंने गृह मंत्री अनिल देशमुख से बात की और उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। उन्होंने खुफिया विभाग को इस बारे में जांच करने के आदेश दिए हैं।"

क्या बीजेपी बना रही दबाव
उन्होंने आगे इस बात पर जोर दिया कि यदि वे चाहें तो सेलिब्रिटीज को देश के लिए बोलने की अनुमति दी जा सकती है और जोड़ा जाना चाहिए कि यह देखने के लिए एक जांच होनी चाहिए कि भाजपा की ट्वीट में भूमिका है या नहीं। उन्होंने कहा, "वे अपनी मर्जी से देश के लिए बोल सकते हैं। हम यह देखना चाहते हैं कि क्या भाजपा की ओर से कोई दबाव है। क्या इसमें किसी और का हाथ है।' इससे पहले शनिवार को, सचिन तेंदुलकर द्वारा किसानों के विरोध के बारे में टिप्पणी किए जाने के कुछ दिनों बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को पूर्व भारतीय कप्तान को "अन्य क्षेत्रों के बारे में बोलते हुए सावधानी बरतने" के लिए कहा था।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari