मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक भाजपा कार्यकर्ता से शर्त हारने के बाद एक कांग्रेस कार्यकर्ता बीएल सेन ने अपना सिर मुंडवा लिया है। पार्टी जीतने को लेकर दोनों कार्यकर्ताओं के बीच शर्त लगी थी।


कानपुर। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक भाजपा कार्यकर्ता से हारने के बाद एक कांग्रेस कार्यकर्ता बीएल सेन ने अपना सिर मुंडवा लिया है। बीएल सेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हमने शर्त लगाई थी कि अगर मोदी पीएम बनते हैं, तो मैं अपना सिर मुंडवाऊंगा और अगर राहुल गांधी पीएम बनते हैं, तो वह (भाजपा कार्यकर्ता) अपना सिर मुंडवाएंगे। अब जब मेरी पार्टी हार गई है, तो मैंने अपना सिर मुंडवा लिया।' बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए को 542 लोकसभा सीटों में से 352 सीटें मिली हैं, जबकि यूपीए सिर्फ 87 सीटों को हासिल करने में कामयाब रही।इनमें भाजपा को 303 सीटों पर जीत मिली है। वहीं कांग्रेस के खाते में सिर्फ 52 सीटें आईं हैं।Loksabha Election Result 2019 : इस बार 76 महिलाएं पहुंचीं संसद, सबसे ज्यादा बंगाल से
Lok sabha Election Result 2019: भाजपा का सबके वोट पर डाका, पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले सात फीसद ज्यादा मिले वोट29 में से 28 सीट भाजपा के नाम


गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा हो गया है। कांग्रेस को यहां सिर्फ एक सीट मिली हैं। अगर राजगढ़ की बात करें तो यहां बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले रोडमल नागर ने कांग्रेस की मोना सुस्तानी को 431019 वोटों से हराया है। इस सीट पर पिछली बार भी रोडमल नागर ने ही जीत दर्ज की थी। वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सीट पर भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 364822 वोटों से कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह को हराया है। यहां तक इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी सीट बच नहीं पाई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुणा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस सीट पर बीजेपी के कृष्ण पाल सिंह ने उन्हें 120792 वोटों से हराया।

MP: A Congress worker, BL Sen shaved his head after losing a bet to a BJP worker in Rajgarh. He says, "We had a bet that if Modi becomes PM, I'll shave my head & if Rahul Gandhi becomes PM, he (BJP worker) will shave his head. Now that my party has lost, I shaved my head." pic.twitter.com/CNGSr9wiLp

— ANI (@ANI) 25 May 2019

Posted By: Mukul Kumar