हाल ही में देश की राजधानी दिल्‍ली में स्‍थित कनॉट प्लेस पूरी दुनिया में छा गया है। यह दुनिया की उन टॉप 10 जगहों में शामिल हो गया है। जहां पर ऑफिस आदि के लिए जगह लेना काफी मंहगा साबित होता है। हाल ही में इसका खुलासा संपत्ति सलाहकार कंपनी सीबीआरई की वैश्विक प्राइम ऑफिस रेंट की रिपोर्ट में हुआ है। आइए जानें दुनिया के सबसे महंगे स्‍थानों में कनॉट प्‍लेस समेत और कौन से दूसरे शहर हैं...


सालाना 264.27 डॉलर प्रति वर्गफुट के किराये के साथ हांग कांग (सेंट्रल) दुनिया का सबसे महंगा कार्यालय स्थान है। हांग कांग (वेस्ट कॉवलूम) इस सूची में तीसरे स्थान पर है। इसके बाद इस सूची में पांचवे नंबर पर लंदन (वेस्ट एंड) का नाम है। टोक्यो (मारहनोची, ओटेमाची) भी इसमें सातवें नंबर पर शामिल है। इसके बाद कनॉट प्लेस का नाम है। इसका सालाना किराया 105.71 डॉलर प्रति वर्गफुट तक पहुंच गया है। पाकिस्तान की महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए 'पिंक टैक्सी'

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra