- प्रापर्टी में हिस्सा देने के बहाने बहू को रिश्तेदार के घर में बुलाया

- देवर, भतीजे और रिश्तेदार ने नशा देकर की रेप करने की कोशिश

- महिला को केरोसिन पिलाकर आग लगाने का प्रयास

- एक निजी अस्पताल में भर्ती है जान बचाकर भागी पीडि़ता

Meerut: रविवार दोपहर साकेत एलआईसी के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बचाओ-बचाओ चिल्लाती हुई एक महिला अचानक बेहोश होकर गिर गई। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस उसे सुशीला जसवंत राय हॉस्पिटल ले आई। डॉक्टर्स ने ट्रीटमेंट कर महिला को नार्मल किया। शाम को परिजन हॉस्पिटल पहुंचे तब महिला की पहचान हो सकी। परिजनों ने आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है मामला?

कसेरूखेड़ा में रहने वाली एक महिला की क्ख् साल पहले दिल्ली के भजनपुरा में रहने वाले अनिल शाक्य से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग महिला के साथ मारपीट करते थे। दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता था। रोजाना पिटाई से तंग आकर महिला नवंबर ख्0क्फ् को अपने परिवार वालों के साथ कसेरूखेड़ा में आकर रहने लगी थी। करीब तीन महीने पहले पति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिसके बाद से ससुराल पक्ष से महिला का पूरा संपर्क टूट गया।

ले गए रिश्तेदार

पीडि़ता के भाई ने बताया कि रविवार दोपहर करीब पौने बारह बजे ससुराल पक्ष के रिश्तेदार लाल चंद्र शाक्य हमारे घर पर आए और ससुराल से हिस्सा दिलाने के बहाने अपने साकेत स्थित घर पर ले गए। जहां पहले से मौजूद महिला के देवर रमेश, लक्ष्मण, भतीजा दीपक और सास राज रानी ने पहले फ्रूटी में नशीला पदार्थ पिलाया। थोड़ी सी फ्रूटी पीने के बाद महिला को कुछ अजीब सा लगा तो उसने फ्रूटी पीने से इनकार कर दिया। इस दौरान आरोप है कि रमेश, लक्ष्मण, दीपक और लाल चंद्र शाक्य ने रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर जबरदस्ती केरोसिन पिलाया गया। रेप करने में नाकाम हुए ससुरालियों ने केरोसिन डालकर महिला की हत्या करने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह भागकर घर से बाहर निकल आई और साकेत स्थित एलआईसी के पास पहुंचकर बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस टैंपो में डालकर पीडि़ता को सुशीला जसवंत राय हॉस्पिटल ले आई और उपचार के लिए भर्ती कराया। बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल पहुंची महिला को प्राथमिकता पर उपचार दिया गया। तुंरत डॉक्टर ने महिला के पेट से केरोसिन और नशीला पदार्थ निकाला।

पीडि़त महिला के परिजन हमारे संपर्क में आ गए हैं। उन्होंने शिकायत की है, अभी महिला का सही से उपचार कराना प्राथमिकता है। बाद में महिला के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-आलोक सिंह

इंस्पेक्टर, सिविल लाइन

Posted By: Inextlive