- डीडीयूजीयू के 38वें दीक्षांत समारोह में सम्मानित होने वाले होनहारों की रिहर्सल हुई पूरी, आज होंगे सम्मानित

GORAKHPUR: डीडीयूजीयू में बुधवार को 38वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। चीफ गेस्ट यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन) के अध्यक्ष प्रो। डीपी सिंह होंगे। वहीं कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। प्रोग्राम में यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो। विजय कृष्ण सिंह, कार्यपरिषद व विद्या परिषद के सदस्यगण मौजूद रहेंगे।

136 होनहारों को किया जाएगा सम्मानित

डीडीयूजीयू 38वें दीक्षांत समारोह का आयोजन सुबह 10.30 बजे से होगा। इस दौरान कुल 136 होनहारों को मेडल दिए जाएंगे। इनमें 51 गोल्ड मेडल और 85 मेमोरेबल गोल्ड मेडल की बौछार होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ। अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

इन होनहारों को किया जाएगा सम्मानित

पाठ्यक्रम - सब्जेक्ट - नाम - परसेंटेज - संस्था

स्नातक कला संकाय ओवर ऑल- आकांक्षा - 73.78- सेंट जोसेफ वूमेंस कालेज

स्नातक विज्ञान संकाय बीएससी - प्रद्युम्न पांडेय- 77.11 - डीडीयूजीयू

स्नातक एग्रीकल्चर - संदीप कुमार सिंह - 77.39- बीआरडी पीजी कालेज

स्नातक वाणिज्य संकाय - श्रेयांस मिश्रा - 68.39 - डीडीयूजीयू

स्नातक बीबीए - आयुष कुमार तिवारी - 78.26 - डीडीयूजीयू

पीजी कला संकाय

दृश्य कला - विष्णु देव शर्मा - 77.60- डीडीयूजीयू

मंच कला - ज्योति सिंह - 78.95 - डीडीयूजीयू

गृह विज्ञान - शालिनी - 78.56- सीआरडी पीजी कालेज

मनोविज्ञान - वत्सला पाठक- 75.30 - डीडीयूजीयू

संस्कृत - पुूनम चौरसिया - 74.15 - डीडीयूजीयू

भूगोल - नेहा कुमारी - 69.05- डीडीयूजीयू

इतिहास - प्रिया पांडेय - 69.90 - डीडीयूजीयू

प्राचीन इतिहास - शुभ्रा गुप्ता - 75.28 - डीडीयूजीयू

ऊर्दू - रादिया सदफ - 71.80 - डीडीयूजीयू

अंग्रेजी - सपना दुबे - 64.10 - नेशनल पीजी कालेज

समाज शास्त्र - अदिति सिंह - 70.80 - डीडीयूजीयू

दर्शन शास्त्र - राजेश यादव- 59.40 - डीडीयूजीयू

हिंदी - आकांक्षा मिश्रा - 70.80 डीडीयूजीयू

राजनीति शास्त्र - अभिजीत कुमार यादव, करन प्रताप सिंह - 67.65 डीडीयूजीयू

शिक्षा शास्त्र - अनुराधा जायसवाल - 66.65 - डीडीयूजीयू

सतत शिक्षा एवं प्रसार कार्य - ऐश्वर्या पांडेय - 74.55, डीडीयूजीयू

बीएड - निकिता मिश्रा - 78.63- लीलावती देवी महाविद्यालय

एमएड - सुमना पासवान - 75.25 - डीडीयूजीयू

रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन - अंजली सिंह - 65.00 - डीडीयूजीयू

स्नातकोत्तर विज्ञान संकाय

रसायन शास्त्र - नेहा गुप्ता - 83.92 - डीडीयूजीयू

गणित (छात्र)- रितेश कुमार सिंह - 84.42 - डीडीयूजीयू

गणित (छात्रा)- अनामिका उपाध्याय - 93.50 - डीडीयूजीयू

वनस्पति विज्ञान - स्वाति सिंह - 77.58 - डीडीयूजीयू

भौतिकी - शिखा पांडेय - 80.75 - डीडीयूजीयू

बायोटेक्नोलॉजी - श्रुति द्विवेदी - 83.00- डीडीयूजीयू

इलेक्ट्रानिक्स - गरिमा सिंह - 76.83- डीडीयूजीयू

सांख्यिकी - अंकिता मिश्रा - 91.25 - डीडीयूजीयू

पर्यावरण विज्ञान - अनम फातिमा - 81.00- डीडीयूजीयू

माइक्रोबायोलॉजी - अंचल श्रीवास्तव - 76.08- डीडीयूजीयू

गृह विज्ञान - शिवांगी मिश्रा - 81.67- डीडीयूजीयू

एमएससी एग्रीकल्चर - आदित्य पटेल -83.71- बीआरडी पीजी कालेज

वाणिज्य संकाय अर्थशास्त्र - राजू साहनी - 66.95-डीडीयूजीयू

एमकॉम - रुक्मणि जायसवाल - 75.15 - डीडीयूजीयू

एमबीए - सुमैया श्रीवास्तव - 81.03- डीडीयूजीयू

एमबीबीएस - वरूण सिंह - 69.56 - बीआरडी मेडिकल कालेज

एलएलबी - आशुतोष कुमार शु्क्ला - 66.27- डीडीयूजीयू

बीजे - 2018 - राजकुमार शर्मा - 63.83- डीडीयूजीयू

नर्सिग - 2018 - बृज किशोर वर्मा - 70.72 - गुरु श्री गोरक्षनाथ कालेज

एलएलएम 2018 - मृत्युंजय कुमार मिश्रा - 60.00- डीडीयूजीयू

Posted By: Inextlive