Coronavirus के देश में 21,393 मामले 681 लोगों की माैत, गोवा के बाद मणिपुर भी बना कोरोना मुक्त राज्य, देखें अन्य राज्यों का हाल
नई दिल्ली / गुवाहाटी (पीटीआई / आईएएनएस)। देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्या दिन ब दिन तेजी से बढ़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार को देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 21,393 पहुंच गए हैं। वहीं इससे 681 लोगों की माैत हो गई है। इस समय सक्रिय मामले 16,454 हैं जबकि 4,257 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं मरीज पलायन कर गया है। कुल मामलों में 77 विदेशी नागरिक शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि बुधवार शाम से कुल 29 मौतें हुईं, जिनमें से 18 मौतें महाराष्ट्र से हुईं, आठ गुजरात से, दो राजस्थान से और एक दिल्ली से हुई। 681 मौतों में से महाराष्ट्र में 269 लोगाें की माैत हुई है। इसके बाद गुजरात में 103 लोगों की माैत, मध्य प्रदेश में 80 लोगों की माैत है।
मरने वालों की संख्या उत्तर प्रदेश में 21 पहुंच गईवहीं राजधानी दिल्ली में 48 लोगों की माैत, राजस्थान में 27 लोगों की माैत, आंध्र प्रदेश में 24 और तेलंगाना में 23 लोगों की माैत हैं। मरने वालों की संख्या उत्तर प्रदेश में 21, तमिलनाडु में 18 और कर्नाटक में 17 तक पहुंच गई। पंजाब में 16 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में अब तक 15 मौतें हुई हैं। इस बीमारी से जम्मू-कश्मीर में पांच लोगों की जान ले ली है। केरल, झारखंड और हरियाणा ने प्रत्येक में तीन मौतें दर्ज की हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में दो मौतें हुई हैं, जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई है।
मणिपुर दूसरा राज्य जो हुआ कोरोना वायरस मुक्त्इस बीच देश में कुछ राज्यों के कोरोना मुक्त होने की खबर आ रही है। गोवा के बाद अब मणिपुर ने भी कोरोना मुक्त होने का दावा किया है। मणिपुर गोवा के बाद कोरोना वायरस मुक्त होने के बाद भारत का दूसरा राज्य बन गया है।मणिपुर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक खियोरम साशेकुमार मंगांग ने आईएएनएस को बताया कि यहां पर सभी मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं अब राज्य में वायरस का कोई नया मामला भी सामने नहीं आया है। मणिपुर ने कोरोना वायरस के दो मामलों की पुष्टि की थी।
S. No. | Name of State / UT | Total Confirmed cases (Including 77 foreign Nationals) | Cured/Discharged/ Migrated | Death |
1 | Andaman and Nicobar Islands | 18 | 11 | 0 |
2 | Andhra Pradesh | 813 | 120 | 24 |
3 | Arunachal Pradesh | 1 | 1 | 0 |
4 | Assam | 35 | 19 | 1 |
5 | Bihar | 143 | 46 | 2 |
6 | Chandigarh | 27 | 14 | 0 |
7 | Chhattisgarh | 36 | 26 | 0 |
8 | Delhi | 2248 | 724 | 48 |
9 | Goa | 7 | 7 | 0 |
10 | Gujarat | 2407 | 179 | 103 |
11 | Haryana | 262 | 140 | 3 |
12 | Himachal Pradesh | 40 | 18 | 1 |
13 | Jammu and Kashmir | 407 | 92 | 5 |
14 | Jharkhand | 49 | 8 | 3 |
15 | Karnataka | 427 | 131 | 17 |
16 | Kerala | 438 | 323 | 3 |
17 | Ladakh | 18 | 14 | 0 |
18 | Madhya Pradesh | 1592 | 148 | 80 |
19 | Maharashtra | 5652 | 789 | 269 |
20 | Manipur | 2 | 2 | 0 |
21 | Meghalaya | 12 | 0 | 1 |
22 | Mizoram | 1 | 0 | 0 |
23 | Odisha | 83 | 32 | 1 |
24 | Puducherry | 7 | 3 | 0 |
25 | Punjab | 251 | 49 | 16 |
26 | Rajasthan | 1890 | 230 | 27 |
27 | Tamil Nadu | 1629 | 662 | 18 |
28 | Telengana | 945 | 194 | 23 |
29 | Tripura | 2 | 1 | 0 |
30 | Uttarakhand | 46 | 23 | 0 |
31 | Uttar Pradesh | 1449 | 173 | 21 |
32 | West Bengal | 456 | 79 | 15 |
Total number of confirmed cases in India | 21393* | 4258 | 681 | |
*States wise distribution is subject to further verification and reconciliation | ||||
*Our figures are being reconciled with ICMR |