ताजा रिपोर्टस की मानें तो COVID-19 के हमले में पूरी दुनिया में अब तक 200000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

पेरिस (एएफपी)। दिसंबर में चीन में फैलने के बाद से अब कोरोनोवायरस से कम से कम 200,736 लोगों की जाने जाने का दावा किया जा रहा है। ये जानकारी एएफपी ने ऑफिशियल सोर्सेज से हासिल करके दी है।

बढ़ता जा रहा है असर

अब तक 193 देशों और टेरेटरी में 2,864,070 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में से, लगभग 772,900 ताजा मामले रजिस्टर किए गए हैं। नेशनल अथॉरिटीज और विश्व स्वास्थ्य संगठन से मिली जानकारी की मानें तो सामने आया डेटा संभवतः इन्फेक्टेड लोगों के रीयल नंबर का केवल एक छोटा सा हिस्सा ही दिखाते हैं। बीते 24 घंटे में दुनिया भर में 6,813 नई मौतें और 93,320 संक्रमण सामने आये हैं। इनमें यूनाइटेड स्ट्टस अमेरिका, सबसे ज्यादा प्रभावित देश है यहां मरने वालों की गिनती 2,710 पाई गई है इसके बाद ब्रिटेन में 813 और इटली में 415 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

अमेरिका में नहीं सुधर रहे हालात

कोरोनावायरस के प्रभाव से अमेरिका में स्थितियां सबसे खराब हैं। अब तक यहां कुल 924.865 मामलों में 53,070 लोगों की मौत हुई है। वहीं इटली 195,351 मामलों में से 26,384 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है, इसके बाद स्पेन का नंबर हैं जहां 22,902 मौतें हुईं और 223,759 मामले सामने आये हैं। फ्रांस 22,614 मौतें और 161,488 मामले और 202019 मौतें और 148,377 मामले ब्रिटेन में दर्ज किए जा चुके हैं।

चीन में कहर जारी

चीन से शुरू हुए इस वायरस का कहर वहां अब भी जारी है। यहां हांगकांग और मकाऊ को छोड़कर अब तक 4,632 मौतों और 82,816 मामलों की घोषणा की गई है, 24 घंटे में 12 से अधिक मामलों की जानकारी सामने आई। वहीं यूरोप में 1,360,314 मामलों में से कुल 122,171 मौतें हुई हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में 55,586 मौतें और 969,896 मामले हैं, एशिया में 195,102 मामलों में 7,854 मौतें, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन में 150,162 मामलों में 7,434 मौतें हुई हैं, मध्य पूर्व में 6,225 मौतें हो चुकी हैं। 150.625 मामले, अफ्रीका में 29,981 मामलों में 1,361 मौतें और ओशिनिया में 7,991 मामलों में 105 मौतें हुई हैं।

Posted By: Molly Seth