भारत में एक दिन में दर्ज हुए नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 10802591 पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 10496308 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

नई दिल्ली (एएनआई)। भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में 12,408 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज हुए हैं। इन नए मामलों के साथ भारत में संक्रमितों की कुल संख्या 1,08,02,591 पहुंच गई है। इसके अलावा भारत में पिछले 24 घंटों में 15,853 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए और 120 मरीजों की माैत हुई है। इस तरह से देश में कोरोना से उबर चुके लाेगों का आंकड़ा 1,04,96,308 और जान गवांने वालों का आंकड़ा 1,54,823 है।

India reports 12,408 new COVID-19 cases, 15,853 discharges, and 120 deaths in the last 24 hours, as per Union Health Ministry
Total cases: 1,08,02,591
Total discharges: 1,04,96,308
Death toll: 1,54,823
Active cases: 1,51,460
Total Vaccination: 49,59,445 pic.twitter.com/wJKda00F8K

— ANI (@ANI) February 5, 2021


सक्रिय मामलों की संख्या इस समय कुल 1,51,460 है
कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या इस समय कुल 1,51,460 है। इसमें से कुछ मरीज होम आइसोलेशन तो कुछ अस्पताल में भर्ती हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, 4 फरवरी तक COVID-19 के लिए कुल 19,99,31,795 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 7,15,776 नमूनों का कल परीक्षण किया गया था। देश भर में अब तक 49,59,445 लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ टीका लगाया गया है। कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक 13 फरवरी से स्वास्थ्यकर्मियों को दी जाएगी।

Posted By: Shweta Mishra