केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में सोमवार को 14821 मामलों की बढोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं 445लोगों की मृत्यु हुई है। यहां देखें राज्यवार आंकड़ें...


नई दिल्ली (पीटीआई)। कोरोना वायरस के अब तक देश में 4,25,282 केस सामने आए चुके हैं। वहीं माैतों की संख्या बढ़कर 13,699 हो गई है। देश ने लगातार 11 वें दिन 10,000 से अधिक मामले दर्ज किए। अपडेट किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8 बजे तक2,37,195 रोगियों के साथ ठीक होने की संख्या में वृद्धि जारी रही है। वहीं 1,74,387 सक्रिय मामले हैं। एक मरीज पलायन कर गया है। अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कुल 9,440 कोविड-19 मरीज रिकवर हुए हैं, जिनकी रिकवरी दर 55.77 प्रतिशत है। यहां देखें किस राज्य में हुए कितनी माैतें
सोमवार सुबह तक सामने आए 445 माैतों के केस में186 महाराष्ट्र के, 63 दिल्ली के, 63 तमिलनाडु के, 43 उत्तर प्रदेश के, 25 गुजरात के, 15 पश्चिम बंगाल के, 14 मध्य प्रदेश के, 12 राजस्थान के, 11 हरियाणा के हैं। तेलंगाना से सात, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से पांच, ओडिशा से दो, बिहार, जम्मू और कश्मीर, पुडुचेरी और पंजाब से एक-एक केस दर्ज हुआ है।

Posted By: Shweta Mishra