कोरोना वायरस के बीते 24 घंटेें में 54044 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 717 लोगों की माैत हुई है। देश में अब तक संक्रमितों की संख्या 76 लाख पार हो गई है ।


नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 76,51,108 लोग संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 54,044 नए कोविड-19 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं एक दिन में 717 मौतें हुई हैं। देश में मृतकों की संख्या 1,15,914 पहुंच गई है। वर्तमान में कोविड -19 की गिनती में 7,40,090 सक्रिय मामले हैं। इनका उपचार किया जा रहा है। कोरोना वायरस के कुल संक्रमित मामलों में अब तक 67,95,103 मरीज ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य
1,74,755 कुल सक्रिय मामलों के साथ, देश में कोविड-19 से महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। गंभीर रूप से प्रभावित अन्य राज्यों में, कर्नाटक में 1,03,964 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि सितंबर के आखिरी सप्ताह से ऑक्सीजन सपोर्ट पर (आईसीयू में, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन समर्थित बेड के माध्यम से) कोविड-19 मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है।आईसीएमआर के अनुसार देश में मंगलवार तक कोविड-19 के लिए कुल 9,72,00,379 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 183 3902 56
आंध्र प्रदेश 33396 749676 6481
अरुणाचल प्रदेश 2712 11035 31
असम 26775 174414 884
बिहार 11348 195046 1011
चंडीगढ़ 810 12724 209
छत्तीसगढ़ 25709 137986 1584
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 39 3153 2
दिल्ली 23922 306747 6081
गोवा 3201 37275 555
गुजरात 14245 143790 3651
हरियाणा 10078 140436 1660
हिमाचल प्रदेश 2596 16487 274
जम्मू और कश्मीर 8124 79437 1397
झारखंड 6180 90385 849
कर्नाटक 103964 662329 10608
केरल 92023 260243 1206
लद्दाख 841 4787 67
मध्य प्रदेश 12507 146860 2811
महाराष्ट्र 174755 1392308 42453
मणिपुर 3882 12059 121
मेघालय 2020 6497 76
मिजोरम 145 2165 0
नागालैंड 1658 6334 28
ओड़िशा 18885 252197 1168
पुद्दुचेरी 4101 28774 577
पंजाब 4895 119658 4037
राजस्थान 20254 155095 1774
सिक्किम 254 3326 63
तमिलनाडु 36734 646555 10741
तेलंगाना 20449 204388 1287
त्रिपुरा 2455 27013 332
उत्तराखंड 5364 52291 946
उत्तर प्रदेश 30416 422024 6714
पश्चिम बंगाल 35170 287707 6180
कुल मामले 740090 6795103 115914
Posted By: Shweta Mishra