Coronavirus In India : भारत में एक दिन में 238018 नए कोरोना वायरस केस दर्ज हुए हैं। इस तरह से भारत में कोविड​​​​-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 37618271 हो गई। वहीं एक दिन में 310 लोगों की माैत हुई है।


नई दिल्ली (पीटीआई)। Coronavirus In India : भारत में कोरोना वायरस के नए मामलाें में बीते दिनों की अपेक्षा आज गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 2,38,018 नए कोरोना वायरस संक्रमणों के साथ, भारत में कोविड​​​​-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,76,18,271 हो गई। इसमें कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के 8,891 मामले शामिल हैं। वर्तमान में देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़कर 17,36,628 हो गए हैं, जो 230 दिनों में सबसे अधिक है। वहीं 310 नई मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,86,761 हो गई है। एक दिन पहले भारत में 2.5 लाख से अधिक यानी कि 2,58,089 नए केस दर्ज हुए थे। कोरोना वायरस की वजह से कुल 4,86,761 मौतें हुई
देश में पिछले 24 घंटों में 310 नए लोगों में केरल के 72 और पश्चिम बंगाल के 33 लोग शामिल हैं। अब तक कोरोना वायरस की वजह से कुल 4,86,761 मौतें हुई हैं। इसमें महाराष्ट्र से 1,41,832, केरल से 50,904, कर्नाटक से 38,445, तमिलनाडु से 37,009, दिल्ली से 25,387, उत्तर प्रदेश से 22,972 और पश्चिम बंगाल से 20,121 मौतें शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 4.62 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय कोविड-19 वसूली दर घटकर 94.09 प्रतिशत हो गई है।बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या 3,53,94,882 हो गई24 घंटे की अवधि में एक्टिव कोविड-19 केसलोड में 80,287 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं इस कोरोना वायरस महामारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,53,94,882 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.29 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके अलावा राष्ट्रव्यापी काेविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कोविड वैक्सीन की खुराक 158.04 करोड़ से अधिक हो गई है।

Posted By: Shweta Mishra