देश में बीते 24 घंटों में 9 हजार से अधिक मामलों की बढ़ोत्तरी अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है। यहां देखें भारत समेत दुनिया के अन्य देशों का हाल...

नई दिल्ली (आईएएनएस)। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में एक दिन में 9,304 मामलों की बढ़ोत्तरी अब तक की सबसे बड़ी उछाल है। इस तरह से अब तक कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 2,16,919 हो गई है। कुल मामलों में से 1,06,737 सक्रिय हैं। वहीं 1,04,107 व्यक्तियों को ठीक किया गया है और अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। बुधवार से लेकर अब तक कुल 260 लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 6,075 हो गई। कोरोना वायरस मामलों का रिकवरी रेट 47.99 प्रतिशत है, जबकि डेथ रेट 2.8 प्रतिशत है। कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में है। यहां अब तक कुल 74,860 हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 25,872 मामले दर्ज हुए।दिल्ली में 23,645 केस और गुजरात में 18,100 के साथ मामले दर्ज हुए। महाराष्ट्र में बीमारी से सबसे अधिक मौतें हुई।

5,000 से अधिक मामलों की रिपोर्ट करने वाले राज्य

5,000 से अधिक मामलों की रिपोर्ट करने वाले राज्यों में राजस्थान (9,652), उत्तर प्रदेश (8,729), मध्य प्रदेश (8,588) और पश्चिम बंगाल (6,508) मामले के साथ सामने आए हैं। वहीं अन्य राज्यों में बिहार (4,390), आंध्र प्रदेश (4,080), हरियाणा (2,954), जम्मू और कश्मीर (2,857), कर्नाटक (4,063), ओडिशा (2,388), पंजाब (2,376), तेलंगाना (3,020) और उत्तराखंड (1,085) मामले दर्ज हुए हैं। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार वैश्विक कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 6.4 मिलियन से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 385,000 से ऊपर हो गई है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि गुरुवार सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 6,429,453 सामने आई है जबकि मृत्यु का आंकड़ा बढ़कर 385,873 हो गया।

अमेरिका वर्तमान में दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित देश

सीएसएसई के अनुसार, 1,851,530 पुष्ट मामलों और 107,148 मौतों के साथ अमेरिका वर्तमान में दुनिया में सबसे अधिक संक्रमण और मृत्यु दर के लिए जिम्मेदार है। वहीं ब्राजील 584,016 संक्रमणों के साथ दूसरे स्थान पर आता है। इसके बाद रूस (431,715), यूके (281,270), स्पेन (240,326), इटली (233,836), जर्मनी (184,121), पेरू (178,914), तुर्की (166,422), ईरान (160,696), फ्रांस (114,400) का नंबर है। सीएसएसई के आंकड़ों से पता चला कि चिली (113,628) और मेक्सिको (101,238) है।

Posted By: Shweta Mishra