देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 81 लाख पार हो गई है। बीते 24 घंटे में 48648 नए केस और 551 नई माैतें हुई हैं। यहां देखें किस राज्य में कितने है मामले...


नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस के बीते 24 घंटे में 48,648 नए केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81,37,119 हो गई हैं। हालांकि रिकवरी रेट भी काफी अच्छा है। अब तक के कुल संक्रमतों में 74,32,829 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वर्तमान में कोरोना वायरस पेशेंट्स का रिकवरी रेट 91.94 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं देश में एक दिन में 551 नई माैतें होने से कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,21,641 हो गई है। डेथ रेट भी घटकर 1.49 प्रतिशत रह गया है। वहीं सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या लगातार दूसरे दिन 6 लाख से नीचे रही। इस समय संक्रमण के 5,82,649 सक्रिय मामले हैं। जानें किस राज्य से हुई कितनी माैतें
भारत की कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20-लाख का आंकड़ा पार किया था, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। यह 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख को पार कर गया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार, 30 अक्टूबर तक कोविड-19 के लिए कुल 10,87,96,064 नमूनों का परीक्षण किया गया था। इनमें से शुक्रवार को 10,67,976 नमूनों का परीक्षण किया गया है। वहीं बीते 24 घंटे में हुई 551 नई माैतों में महाराष्ट्र से 127, पश्चिम बंगाल से 59, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक से 49, दिल्ली से 47 और तमिलनाडु से 38 लोगों की माैत हुई है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 182 4076 59
आंध्र प्रदेश 25514 788375 6676
अरुणाचल प्रदेश 1938 12777 37
असम 10421 194668 926
बिहार 7897 206346 1084
चंडीगढ़ 657 13469 225
छत्तीसगढ़ 22350 160918 2038
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 49 3197 2
दिल्ली 32363 342811 6470
गोवा 2405 40409 602
गुजरात 13168 154968 3711
हरियाणा 11851 151839 1777
हिमाचल प्रदेश 2891 18595 312
जम्मू और कश्मीर 6835 86024 1471
झारखंड 5196 95208 883
कर्नाटक 59518 749740 11140
केरल 90671 332994 1457
लद्दाख 627 5493 74
मध्य प्रदेश 9294 158455 2941
महाराष्ट्र 125971 1503050 43837
मणिपुर 4303 13805 164
मेघालय 1170 8125 87
मिजोरम 437 2284 1
नागालैंड 1598 7308 39
ओड़िशा 13500 273838 1308
पुद्दुचेरी 3739 30577 592
पंजाब 4101 124870 4187
राजस्थान 15251 178064 1898
सिक्किम 254 3591 68
तमिलनाडु 23532 687388 11091
तेलंगाना 18409 218887 1336
त्रिपुरा 1493 28878 346
उत्तराखंड 3634 57270 1011
उत्तर प्रदेश 24431 448644 7007
पश्चिम बंगाल 36999 325888 6784
कुल मामले 582649 7432829 121641
Posted By: Shweta Mishra