भारत में बीते 24 घंटे में 43082 नए केस केस दर्ज होने से यहां पर अब तक 93 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं मृतकाें का आंकड़ा 135715 हो गया है। देखें राज्यवार आंकड़े...


नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में काेरोना वायरस के मामले शुक्रवार को 93.09 लाख पार हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 मामलों में एक दिन में 43,082 नए केस जुड़ने से संक्रमितों की संख्या 93,09,787 पहुंच गई है। हालांकि इसमें करीब 87,18,517 लोग अब तक इस संक्रमण से उबर चुके हैं। वर्तमान में देश में रिकवरी रेट काफी अच्छा है। नेश्नल रिकवरी रेट 93.64 प्रतिशत तक हो गया है। भारत में डेथ रेट घटकर 1.45 प्रतिशत हो गया
वहीं बीते 24 घंटे के दौरान 492 लोगों की जान इस वायरस की वजह से गई है। इस तरह से कोविड-19 मृतकों का आकंड़ा 1,35,715 हो गया है। भारत में डेथ रेट घटकर 1.45 प्रतिशत हो गया है। वर्तमान में देश में कोरोनो वायरस संक्रमण के 4,55,555 सक्रिय मामले हैं। ICMR के अनुसार, 13,70,62,749 नमूनों का संचयी कुल परीक्षण 26 नवंबर तक किया गया है। इसमें अकेले गुरुवार को 11,31,204 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 130 4491 61
आंध्र प्रदेश 12615 846120 6970
अरुणाचल प्रदेश 926 15229 49
असम 3285 207908 978
बिहार 5390 225602 1243
चंडीगढ़ 1169 15612 270
छत्तीसगढ़ 23957 204198 2801
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 33 3293 2
दिल्ली 38734 503717 8811
गोवा 1316 45340 685
गुजरात 14529 185058 3922
हरियाणा 20778 203517 2316
हिमाचल प्रदेश 7878 29020 599
जम्मू और कश्मीर 5275 101363 1668
झारखंड 2169 105258 961
कर्नाटक 25335 842499 11726
केरल 64615 516978 2148
लद्दाख 961 7154 113
मध्य प्रदेश 14199 182544 3209
महाराष्ट्र 87014 1668538 46813
मणिपुर 3245 20798 249
मेघालय 947 10524 110
मिजोरम 431 3352 5
नागालैंड 1402 9595 63
ओड़िशा 6102 308839 1704
पुद्दुचेरी 544 35687 609
पंजाब 7479 137089 4710
राजस्थान 27302 227408 2237
सिक्किम 268 4501 102
तमिलनाडु 11173 753332 11669
तेलंगाना 10839 255378 1448
त्रिपुरा 741 31499 370
उत्तराखंड 4682 67119 1196
उत्तर प्रदेश 25422 502353 7674
पश्चिम बंगाल 24670 437604 8224
कुल मामले 455555 8718517 135715
Posted By: Shweta Mishra