भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के बीते 24 घंटों में 18139 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 234 लोगों की मौतों के साथ अब तक 150570 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां देखें राज्यवार आंकड़े...


नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में पिछले 24 घंटे में 18,139 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह से देश में अब तक 1,04,13,417 लोग संक्रमित हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार इस महीने में पांचवीं बार 19,000 से नीचे मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं एक दिन में 234 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। इस तरह से देश में मरने वालों की संख्या 1,50,570 पहुंच गई है। अब तक 1,00,37,398 लोग इससे उबर चुके


वहीं इस कोरोना वायरस महामारी से उबरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब तक 1,00,37,398 लोग ठीक चुके है। इस समय नेशनल रिकवरी रेट 96.39 प्रतिशत हो चुकी है और डेथ रेट 1.45 प्रतिशत है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, COVID-19 के लिए 7 जनवरी तक 17,93,36,364 नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिसमें गुरुवार को 9,35,369 शामिल हैं।

19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गया

देश में 2,25,449 सक्रिय कोरोना वायरस संक्रमण हैं। भारत के कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था। 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार किया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गया।1,50,570 कोविड-19 मौतों में जानें कहां कितने केसवहीं 234 नए लोगों की माैत में महाराष्ट्र के 72, केरल के 25, दिल्ली के 19 और पश्चिम बंगाल के 18 लोग शामिल हैं। देश में अब तक दर्ज की गई कुल 1,50,570 कोविड-19 मौतों में से, महाराष्ट्र में 49,897, इसके बाद तमिलनाडु (12,200), कर्नाटक (12,131), दिल्ली (10,644), पश्चिम बंगाल (9,881), उत्तर प्रदेश (8,452) आंध्र प्रदेश (7,126) और पंजाब में (5,422) माैतें दर्ज की गई हैं।

Posted By: Shweta Mishra