भारत ने शनिवार को 173790 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए जबकि पिछले 24 घंटों में 3617 रोगियों ने कोरोना वायरस के कारण दम तोड़ दिया। 13 अप्रैल के बाद यह तीसरी बार है जब भारत में कोविड के दो लाख से कम मामले दर्ज किए गए हैं।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि भारत ने शनिवार को 1,73,790 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 3,617 रोगियों की माैत हुई है। पिछले 45 दिनों में यह सबसे कम आकंड़े दर्ज हुए है। 13 अप्रैल के बाद यह तीसरी बार है जब भारत में कोविड के दो लाख से कम मामले दर्ज किए गए हैं। 25 मई को, भारत ने कोविड के 1.96 लाख मामले और 28 मई को 1,86,364 मामले दर्ज किए हैं। कोविड माैतों के मामले भी लगातार तीन दिन से 4,000 से नीचे हैं। भारत में कोविद -19 मामलों की कुल संख्या अब 22,28,724 सक्रिय मामलों के साथ 2,77,29,247 है। वहीं देश में कोरोना वायरस से अब तक 3,22,512 मौतें हुई हैं।

पिछले 24 घंटों में कुल 2,84,601 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 2,84,601 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इस तरह से 2,51,78,011 लोग अब तक कोविड से ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 20,89,02,445 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 30,62,747 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड-19 के लिए 28 मई तक 34,11,19,909 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से शुक्रवार को 20,80,048 नमूनों की जांच की गई।

तीन लाख मौतों को पार करने वाला दुनिया का तीसरा देश भारत
आंकड़ों के मुताबिक पिछले 18 दिनों में, भारत में 68,000 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। 24 मई को भारत ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण तीन लाख मौतों आंकड़ा पार कर लिया था। इस प्रकार भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीन लाख मौतों को पार करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया। भारत ने ठीक एक हफ्ते पहले 4,529 मौतों के साथ कोविड के कारण रिकॉर्ड मौतें दर्ज कीं। यह 12 जनवरी को अमेरिका में 4,468 और इससे पहले ब्राजील में 6 अप्रैल को 4,211 मौतों के आकंड़े को भी पार कर गया था।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 193 6630 113
आंध्र प्रदेश 180362 1466990 10634
अरुणाचल प्रदेश 3854 22352 111
असम 54664 340178 3168
बिहार 24810 672868 5004
चंडीगढ़ 2758 56084 735
छत्तीसगढ़ 46932 905361 12915
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 358 9845 4
दिल्ली 14581 1385158 23951
गोवा 15326 135560 2570
गुजरात 43611 750015 9761
हरियाणा 25075 718959 8035
हिमाचल प्रदेश 18495 165791 3056
जम्मू और कश्मीर 41382 239254 3795
झारखंड 11783 318689 4945
कर्नाटक 372394 2146621 27806
केरल 238210 2224405 8257
लद्दाख 1606 16517 187
लक्षद्वीप 2109 5404 29
मध्य प्रदेश 34322 733496 7891
महाराष्ट्र 291848 5307874 93198
मणिपुर 7602 39480 761
मेघालय 8025 25266 544
मिजोरम 2981 8643 35
नागालैंड 4990 15882 343
ओडिशा 102165 635179 2651
पुद्दुचेरी 13896 86528 1476
पंजाब 44964 500651 14180
राजस्थान 62492 863175 8181
सिक्किम 3794 10597 243
तमिलनाडु 312386 1674539 22775
तेलंगाना 37793 530025 3226
त्रिपुरा 6919 42468 498
उत्तराखंड 33994 285170 6261
उत्तर प्रदेश 52244 1613841 20053
पश्चिम बंगाल 109806 1218516 15120
Posted By: Shweta Mishra