भारत ने पिछले 24 घंटे में 127510 नए कोविड​​​​-19 मामले दर्ज किए जो 54 दिनों में सबसे कम है। वहीं माैतों के मामले भी पिछले 24 घंटे में कम हुए हैं। कोविड​​​​-19 की वजह से 2795 लोगों की माैत हुई।


नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोरोना वारस के दैनिक मामलों में मंगलवार को बड़ी गिरावट हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत ने पिछले 24 घंटे में 1,27,510 नए कोविड​​​​-19 मामले दर्ज किए, जो 54 दिनों में सबसे कम है। नए मामलों के साथ, भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 2,81,75,044 हो गई है। वहीं माैतों के मामले भी पिछले 24 घंटे में कम हुए हैं। कोविड​​​​-19 की वजह से 2,795 लोगों की माैत हुई। इस तरह से देश में अब तक कोरोना वायरस की वजह से 3,31,895 माैतें हो गई हैं। माैतों के केस में 35 दिनों में सबसे कम रिपोर्ट की गई थी। 20 लाख से नीचे एक्टिव केस दर्ज किए गए
कोरोना वायरस के नए मामले कम होने से एक्टिव केसेज में भी कमी देखने को मिली है। 43 दिनों के बाद आज 20 लाख से नीचे एक्टिव केस दर्ज किए गए है। वर्तमान में देश में 18,95,520 हैं। इनमें कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ होम आइसोलेशन में हैं। भारत में नेशनल रिवकरी रेट बढ़कर 92.09 प्रतिशत हो गया है। लगातार 19 दिनों तक रोजाना नए मामलों से ठीक होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। आंकड़ों में कहा गया है कि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 2,59,47,629 हो गई है। सोमवार को 19,25,374 सैंपल टेस्ट हुए भारत की कोविड-19 टैली 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गई थी। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गई थी। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ और 4 मई को 2 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। वहीं देश में कोविड-19 का पता लगाने के लिए अब तक 34,67,92,257 लोगों की सैंपल टेस्टिंग हो चुकी है। इसमें सोमवार को 19,25,374 टेस्ट हुए हैं।

Posted By: Shweta Mishra