भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 2752 हो गई है। महाराष्ट्र में अब तक 29100 मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली (पीटीआई)कोरोना वायरस की वजह से शनिवार को देश में मौत का आंकड़ा 2,752 हो गया। पिछले 24 घंटों में 103 मौतें हुईं हैं और 3,970 नए मामले सामने आए हैं। इसी तरह, भारत में अब तक संक्रमितों कुल संख्या 85,940 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सक्रिय मामलों की संख्या 53,035 है, जबकि 30,152 लोग अब तक ठीक हो गए हैं। कुल पुष्टि किए गए मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। शुक्रवार सुबह से अब तक हुई 103 मौतों में से 49 महाराष्ट्र से, 20 गुजरात से, 10 पश्चिम बंगाल से, आठ दिल्ली से, सात उत्तर प्रदेश से, पांच तमिलनाडु से, दो मध्य प्रदेश से, एक-एक कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश से हैं।

केरल में चार लोगों की मौत

कोरोना से मरने वाले 2,752 लोगों में से, महाराष्ट्र से सबसे अधिक 1,068, गुजरात से 606, इसके बाद मध्य प्रदेश से 239, पश्चिम बंगाल से 225, राजस्थान से 125, दिल्ली से 123, उत्तर प्रदेश से 95, तमिलनाडु से आंध्र प्रदेश से 48 लोग शामिल हैं। मरने वालों की संख्या कर्नाटक में 36, तेलंगाना में 34 और पंजाब में 32 हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बीमारी के कारण 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि बिहार में सात और केरल में चार लोगों की मौत हुई है। झारखंड, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा तीन-तीन मौतें हुईं हैं, जबकि असम में दो लोगों की जान गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मेघालय, उत्तराखंड और पुदुचेरी में एक-एक लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक मामले

शनिवार सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों से पता चला है कि देश में सबसे अधिक पुष्टि मामले महाराष्ट्र (29,100) से हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 10,108, गुजरात में 9,931, दिल्ली में 8,895, राजस्थान में 4,727, मध्य प्रदेश में 4,595 और उत्तर प्रदेश में 4,057 हैं। कोविड-19 मामलों की संख्या पश्चिम बंगाल में 2,461, आंध्र प्रदेश में 2,307 और पंजाब में 1,935 हो गई है। यह तेलंगाना में 1,454, कर्नाटक में 1,056, बिहार में 1018, जम्मू-कश्मीर में 1,013 और हरियाणा में 818 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। ओडिशा में अब तक 672 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं जबकि केरल में 576 मामले दर्ज किए गए हैं।

Posted By: Mukul Kumar