भारत में पिछले 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। वहीं इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 68 रही। यह जानकारी केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा दी गयी।


नई दिल्ली (आईएएनएस)। देश में कोरोना के नए मामलों में कमी देखी जा रही है। केंद्रिय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में 10,256 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए है। इसी के साथ भारत में कुल एक्टिव केसों की संख्या 90,707 हो गयी है। वहीं पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 68 रही और इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 13,528 रही। देश में रिकवरी रेट 98.61 प्रतिशत दर्ज की गयी और अब तक इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 4,37,70,913 हो गयी है।4 लाख से ज्यादी की हुई टेस्टिंग
पिछले 24 घंटे में 4,22,322 से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग हुई है। इसी के साथ देश में अब तक 88.43 करोड़ लोगों की टेस्टिंग की गई है। देश में डेली पॉजिटिव रेट 2.43 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिव रेट 3.02 प्रतिशत दर्ज की गयी। भारत में टीकाकरण अभियान तेजी से लागू है। शुक्रवार की सुबह तक भारत में कोविड -19 टीका लेने वालों की संख्या 211.13 करोड़ से अधिक हो गयी।

Posted By: Kanpur Desk