भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के मामले 6 हजार से ज्यादा दर्ज हुए हैं। इसके अलावा 30 से अधिक लोगों की माैत हुई है।


नई दिल्ली (आईएएनएस)। भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 6, 422 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 34 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी कि कोविड के नए मामलों में वृद्धि हुई है। देश भर में मरने वालों की संख्या 5, 28, 250 तक पहुंच गई है। एक्टिव केसलोड बढ़कर 46, 389 हो गया, जो देश के कुल पाॅजिटिव मामलों का 0.1 प्रतिशत है। वहीं पिछले 24 घंटों में 5, 748 मरीजों के ठीक होने के बाद कुल संख्या 4, 39, 41, 840 हो गई। रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत
वहीं पिछले 24 घंटों में 5, 748 मरीजों के ठीक होने के बाद कुल संख्या 4, 39, 41, 840 हो गई। इस समय भारत में कोविड मामलों में रिकवरी रेट 98.71 प्रतिशत है। वहीं साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 3, 14, 692 परीक्षण किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 89.06 करोड़ से अधिक हो गई। गुरुवार की सुबह तक, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 215.98 करोड़ से अधिक हो गया। टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से 4.07 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड -19 जैब की पहली खुराक दी गई है।

Posted By: Shweta Mishra