भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर थम रहा है। पिछले 24 घंटे में करीब 70 हजार कोविड मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 3921 मौतें हुई हैं। यहां देखें आंकड़ें...

नई दिल्ली (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत के कोविड के मामलों में गिरावट जारी है। सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में एक दिन में 70,421 नए कोविड मामले दर्ज किए गए, जो 31 मार्च के बाद सबसे कम केस हैं। यह लगातार सातवां दिन है जब भारत में एक लाख से कम कोविड मामले दर्ज किए गए हैं। 13 जून को भारत में 80,834 मामले दर्ज किए गए। एक दिन दर्ज नए मामलों से देश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या अब 2,95,10,410 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में वायरस के कारण 3,921 मौतें हुईं। इस तरह से देश में अब तक 3,74,305 मौतें हुई हैं।

India reports 70,421 new #COVID19 cases (lowest in last 72 days), 1,19,501 patient discharges & 3921 deaths in last 24 hrs, as per Health Ministry
Total cases: 2,95,10,410
Total discharges: 2,81,62,947
Death toll: 3,74,305
Active cases: 9,73,158
Vaccination: 25,48,49,301 pic.twitter.com/e9hlLVsYPU

— ANI (@ANI) June 14, 2021

देश में वर्तमान में कोरोना के कुल 9,73,158 सक्रिय मामले
सक्रिय मामले 10 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 9,73,158 सक्रिय मामले हैं। इनमें से कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 1,19,501 लोगों को छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल डिस्चार्ज केसेज का आंकड़ा 2,81,62,947 हो गया है।

37,96,24,626 samples tested for #COVID19, up to June 13, 2021. Of these, 14,92,152 samples were tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/vFvDyKdMjN

— ANI (@ANI) June 14, 2021

14,99,771 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया
देश में अब तक कुल 25,48,49,301 लोगों को टीका लग चुका है जिनमें 14,99,771 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड-19 के लिए 13 जून तक 37,96,24,626 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 14,92,152 नमूनों का रविवार को परीक्षण हुआ है।

Posted By: Shweta Mishra