कोरोना वायरस मामलों में भारत ने लगातार तीसरे दिन 9000 से अधिक मामले दर्ज किए हैं। अब तक देश में 236657 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 6642 पीड़ितों की माैत भी हो चुकी हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भारत दुनिया में अब छठा सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है।

नई दिल्ली (पीटीआई)। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से भारत महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला छठा देश बन गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते बीते 24 घंटे से शनिवार सुबह 8 बजे तक 9,887 मामले सामने आए हैं जो एक दिन में अब तक सबसे बड़ा उछाल है। वहीं इसके साथ ही 294 मौतें भी हुई हैं। भारत ने लगातार तीसरे दिन 9,000 से अधिक मामले दर्ज किए हैं। इस तरह से अब तक देश में कोरोना वायरस के 2,36,657 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक 6,642 पीड़ितों की माैत भी हो चुकी हैं।

संक्रमण के मामलों में भारत अब छठा प्रभावित देश

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन और ब्रिटेन के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भारत अब छठा सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों की संख्या 1,15,942 है, जबकि 1,14,072 लोग इससे ठीक भी हो चुके हैं। वहीं एक मरीज पलायन कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा इस प्रकार अब तक लगभग 48.20 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल पुष्टि किए गए मामलों में विदेशी शामिल हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 2,849 मौतें हुईं

शुक्रवार की सुबह से 294 मौतों में से, महाराष्ट्र में 139, दिल्ली में 58, गुजरात में 35, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 12, पश्चिम बंगाल में 11, तेलंगाना में आठ, मध्य प्रदेश में सात, राजस्थान में पांच, दो आंध्र प्रदेश में और जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पंजाब झारखंड और उत्तराखंड में एक-एक माैत का मामला सामने आया है। वहीं कुल 6,642 लोगों में से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 2,849 मौतें हुईं। इसके बाद गुजरात में 1,190 मौतें हुईं, 708 के साथ दिल्ली, 384 के साथ मध्य प्रदेश, 366 के साथ पश्चिम बंगाल, 257 के साथ उत्तर प्रदेश, 257 के साथ तमिलनाडु, 232 के साथ राजस्थान, 218 के साथ राजस्थान, तेलंगाना 113 के साथ है।

झारखंड में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी

वहीं 73 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश हैं। मरने वालों की संख्या कर्नाटक में 57 और पंजाब में 48 पहुंच गई। जम्मू-कश्मीर में 36 मौतें, बिहार में 29, हरियाणा में 24 मौतें, केरल में 14, उत्तराखंड में 11, ओडिशा में आठ और झारखंड में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में पांच-पांच मामले दर्ज हुए हैंं। असम में चार मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में अब तक दो मौतें हुई हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मेघालय और लद्दाख ने एक-एक मामला सामने आया है। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, 70 फीसदी से ज्यादा मौतें कॉम्बिडिटी के कारण होती हैं।

Posted By: Shweta Mishra