कोरोना वायरस के मामलों ने अब देश में रफ्तार पकड़ ली है। भारत में पीड़ितों की संख्या शुक्रवार को 16 लाख पार हो गई है। बीते 24 घंटे में नए मामलों का अब तक का सबसे हाईएस्ट रिकाॅर्ड सामने आया है।


नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में बीते 5 महीने से लगातार कोरोना वायरस के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को संक्रमण के 55,078 नए मामले सामने आए हैं। ये एक दिन में दर्ज होने वालों का हाईएस्ट रिकाॅर्ड है। केंद्रीय स्वास्थ्य के अनुसार बीते 24 घंटों में दर्ज हुए इन नए संक्रमण केसेज से भारत में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या 16,38,870 हो गई है। यह लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना वायरस के मामलों में 50,000 से अधिक की वृद्धि हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 779 माैतें होने से देश में अब तक इस संक्रमण की वजह से 35,747 लोगों की माैत हो चुकी है। अब तक 10,57,805 लोग ठीक भी हो चुके
केंद्रीय स्वास्थ्य के अनुसार कोरोना वायरसा संक्रमण के 16 लाख से अधिक मामलों में अब तक 10,57,805 लोग ठीक भी हो चुके हैं। देश में इस समय 5,45,318 सक्रिय मामले हैं। इन सभी का उपचार हो रहा है। रिकवरी रेट बढ़कर 64.54 प्रतिशत और डेथ रेट 2.18 प्रतिशत हो गया है। पुष्टि किए गए मामलों की कुल संख्या में विदेशी भी शामिल हैं। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 30 जुलाई तक कोरोना वायरस के लिए कुल 1,88,32,970 सैम्पल टेस्ट हुए। इसमें गुरुवार को 6,42,588 सैम्पल टेस्ट किए गए। 779 मौतों में से 266 महाराष्ट्र से हुई माैतेंवहीं शुक्रवार को बताई गई 779 मौतों में से 266 महाराष्ट्र से, 97 तमिलनाडु से, 83 कर्नाटक से, 68 आंध्र प्रदेश से और 57 उत्तर प्रदेश से हैं। पश्चिम बंगाल में 46 मौतें, दिल्ली में 29, गुजरात में 22, जम्मू और कश्मीर में 17, मध्य प्रदेश में 14 और राजस्थान और तेलंगाना में 13-13 मौतें हुईं। ओडिशा से दस, पंजाब से नौ, झारखंड से पांच, बिहार, हरियाणा, मणिपुर और उत्तराखंड से चार-चार, गोवा और छत्तीसगढ़ के तीन-तीन, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल के दो-दो जबकि लद्दाख और पुदुचेरी से एक-एक दर्ज किए गए हैं।

Posted By: Shweta Mishra