भारत में कोरोना वायरस के एक दिन में 64399 नए मामले आने से देश में संक्रमितों की संख्या 21 लाख पार हो गई है। वहीं 861 नई माैतें होने से यहां मृतकों का आंकड़ा 43379 हो गया है। हालांकि कुल मामलों में 1480884 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां पर कुल आंकड़ें...


नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में वैश्विक महामारी काफी तेजी से बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटों में देश में 64,399 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में दर्ज होने वाले नए मामलों में अब तक हाईएस्ट रिकाॅर्ड है। रविवार को दर्ज हुए नए मामलों से देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 21,53,010 पहुंच गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 861 लोगाें की माैतें होने से यहां मृतकों का आंकड़ा 43,379 हो गया है। बीते एक दिन में ठीक होने वालों की संख्या पर नजर डालें तो 53,879 लोग ठीक हुए हैं। इस तरह से देश में कुल संक्रमित मामलों में अब तक 14,80,884 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। यहां रिकवरी दर 68.78 फीसदी है। इस 6,28,747 लोगों का हो रहा उपचार
वहीं कुल मामलों में देश में कोरोना वायरस बीमारी के 6,28,747 सक्रिय मामले हैं। इन सभी का उपचार हो रहा है। यह लगातार तीसरा दिन है जब एक दिन में कोविड-19 के नए ममामलों में 60,000 से अधिक की वृद्धि हुई है। शनिवार को 7,19,364 नमूनों का परीक्षण किया गया, जो एक दिन में सबसे अधिक था। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, अब तक कुल 2,41,06,535 नमूनों का परीक्षण किया गया है। वैज्ञानिक और आईसीएमआर मीडिया समन्वयक लोकेश शर्मा ने कहा, भारत प्रति मिनट कोविड-19 का पता लगाने के लिए लगभग 500 परीक्षण कर रहा है और प्रति दिन परीक्षण क्षमता पांच लाख से अधिक हो गई है।। 861 माैतों में जानें कहां हुई कितनी माैतवहीं बीते 24 घंटों में हुई 861 और मौतों में, 275 महाराष्ट्र से, 118 तमिलनाडु से, आंध्र प्रदेश से 97 और कर्नाटक से 93 हैं। पश्चिम बंगाल में 51,उत्तर प्रदेश में 47 और पंजाब और गुजरात में 23-23 लोग मारे गए। दिल्ली में 16 और मौतें दर्ज की गईं। इसके बाद मध्य प्रदेश में 15, बिहार में 13, तेलंगाना और ओडिशा में 12-12, राजस्थान में 11 और जम्मू-कश्मीर में 10 लोग मारे गए।असम से आठ, हरियाणा से सात, पुडुचेरी और उत्तराखंड के पांच-पांच और झारखंड, केरल और त्रिपुरा के चार-चार लोगों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़, गोवा, चंडीगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर और मेघालय में दो-दो लोगों की माैत हुई।

Posted By: Shweta Mishra