कोरोना वायरस के मामलों में दिन ब दिन इजाफा हो रहा है। इस दाैरान देश में अब तक कोरोना वायरस के मामले 138845 पहुंच गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या भी 4021 हो गई है। यहां पढ़ें राज्यवार मृतकों के आंकड़ें...

नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में 6,977 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में अब तक सबसे बड़ा इजाफा है। पिछले 24 घंटों में सोमवार सुबह 8 बजे तक कुल 154 मौतें हुईं। देश में अब तक कोरोना वायरस के मामले 1,38,845 पहुंच गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या भी 4,021 हो गई है। मंत्रालय ने कहा वर्तमान में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की बात करें तो पीड़ितों की संख्या 77,103 है। वहीं 57,720 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। वहीं एक मरीज पलायन कर गया है।

महाराष्ट्र में 1,635 लोगों की मौत हुई

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, इस प्रकार, अब तक लगभग 41.57 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल पुष्टि किए गए मामलों में विदेशी शामिल हैं। रविवार की सुबह से दर्ज की गई 154 मौतों में से 58 महाराष्ट्र से, 30 दिल्ली से, 29 गुजरात से, मध्य प्रदेश में नौ, तमिलनाडु से आठ, उत्तर प्रदेश से छह, तेलंगाना से चार, राजस्थान और पश्चिम बंगाल से तीन, दो बिहार से और पंजाब और उत्तराखंड से एक-एक केस शामिल है। वहीं अब तक हुई कुल 4,021 माैतों में महाराष्ट्र में 1,635 लोगों की मौत हुई।

तमिलनाडु में 111 माैतें हो चुकी हैं

इसके बाद858 मौतें गुजरात, 290 माैतें मध्य प्रदेश, 272 माैतें पश्चिम बंगाल, 261 माैतें दिल्ली, 163 माैतें राजस्थान, 161 माैतें उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु में 111 और आंध्र प्रदेश में 56 माैतें हुईं। मरने वालों की संख्या तेलंगाना में 53, कर्नाटक में 42 और पंजाब में 40 तक पहुंच गई। जम्मू-कश्मीर में बीमारी के कारण 21 मौतें हुई हैं, हरियाणा में 16 मौतें हुई हैं, जबकि बिहार में 13 और ओडिशा में सात मौतें हुई हैं। केरल, झारखंड और असम में अब तक चार मौतों की सूचना है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश ने प्रत्येक में तीन-तीन माैतें हुई हैं। वहीं मेघालय में अब तक एक मौत हुई है।

Posted By: Shweta Mishra