कोरोना वायरस के बीते एक दिन में 66999 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या गुरुवार को 2396637 हो गई है। एक दिन में दर्ज हुए मामले में अब तक का यह हाईएस्ट रिकाॅर्ड है। वहीं भारत में कोरोना वायरस की वजह से हुई माैतों का आंकड़ा 47033 पहुंच गया है। यहां पढ़ें आंकड़ें


नई दिल्ली (पीटीआई)। भारत में कोरोना वायरस मामलों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को एक दिन में दर्ज होने वाले मामलों का हाईएस्ट रिकाॅर्ड दर्ज हुआ। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में 66,999 मामले दर्ज हुए। इस तरह से देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या गुरुवार को 23,96,637 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 942 लोगों की माैत हुई है। भारत में कोरोना वायरस की वजह से हुई माैतों का आंकड़ा 47,033 पहुंच गया है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामलाें की संख्या 6,53,622 है। इन सभी का उपचार हो रहा है। ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 16,95682


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में रिकवरी दर 70.77 प्रतिशत है। अब तक इस महामारी से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या बढ़कर 16,95682 हो गई। भारत ने 7 अगस्त को कोविड-19 के मामलों ने 20 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार 12 अगस्त तक देश में कुल 2,68,45,688 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिनमें बुधवार को 8,30,391 हुए हैं। एक दिन में होने वाले परीक्षण का सबसे अधिक रिकाॅर्ड है। बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 54 माैतें हुईं

वहीं पिछले 24 घंटों में हुई 942 मौतों में से, 344 महाराष्ट्र से, 119 तमिलनाडु से, कर्नाटक से 112, आंध्र प्रदेश से 93, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से 54-54, पंजाब से 39, गुजरात से 18, मध्य प्रदेश से 15, दिल्ली से 14, तेलंगाना और राजस्थान से 11 लोगों की माैत हुई। ओडिशा से नाै, जम्मू और कश्मीर से आठ, असम और केरल से छह-छह, छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़, झारखंड और पुदुचेरी के पांच-पांच, उत्तराखंड से चार, बिहार, गोवा और हरियाणा में तीन-तीन और त्रिपुरा में एक-एक मामला दर्ज किया गया।महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18,650 माैतें हुई कुल 47,033 मौतों में से, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 18,650, इसके बाद तमिलनाडु (5,278), दिल्ली (4,153), कर्नाटक (3,510), गुजरात (2,713), आंध्र प्रदेश (2,296, उत्तर प्रदेश (2,230)) की संख्या दर्ज की गई है। पश्चिम बंगाल (2,203) और मध्य प्रदेश (1,048) मामले दर्ज हुए हैं। राजस्थान में 822, पंजाब में 675, तेलंगाना में 665, हरियाणा में 503, जम्मू-कश्मीर में 498, बिहार में 416, ओडिशा में 305, झारखंड में 197, असम में 161, उत्तराखंड में 140 और केरल में 126 लोगों की मौत हुई है। 70 प्रतिशत से अधिक मौतें कॉम्बिडिटी के कारण

छत्तीसगढ़ में 109 मौतें, पुदुचेरी 96, गोवा 89, त्रिपुरा 44, चंडीगढ़ 26, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 21, हिमाचल प्रदेश 18, मणिपुर 12, लद्दाख नौ, नागालैंड आठ, मेघालय छह, अरुणाचल प्रदेश तीन, दादरा और नागर हवेली और दमन और दीव दो और सिक्किम में एक है। मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें कॉम्बिडिटी के कारण हुईं।

Posted By: Shweta Mishra