कोरोना वायरस के मामले देश में अब तक 256611 दर्ज किए गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या 7135 पहुंच गई है। जानें देश के सभी राज्यों का हाल...

नई दिल्ली (पीटीआई)। कोरोना वायरस के मामले अब और तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 9,983 मामले सामने आए हैं। वहीं 206 पीड़ितों की माैत हुई हैं। देश में कोरोना वायरस के मामले 2,56,611 तक पहुंच गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या 7,135 हो गई है। कोरोना वायरस मामलों की संख्या 1,25,381 है, जबकि 1,24,094 लोग ठीक हो चुके हैं और एक मरीज पलायन कर चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा इस प्रकार अब तक लगभग 48.36 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। पुष्टि किए गए मामलों की कुल संख्या में विदेशी शामिल हैं।

3,060 मौतों के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर

रविवार की सुबह से दर्ज 206 मौतों में से, 91 महाराष्ट्र में, 30 गुजरात में, 18 तमिलनाडु में और 18 उत्तर प्रदेश में, 13 पश्चिम बंगाल और 13 मध्य प्रदेश में, नौ राजस्थान में, चार हरियाणा में, दो आंध्र प्रदेश में, दो कर्नाटक में, दो जम्मू और कश्मीर में और दो उत्तराखंड में, और ओडिशा-पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है। कुल 7,135 में से, 3,060 मौतों के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। इसके बाद गुजरात में 1,249 मौतें हुईं, 761 के साथ दिल्ली, 412 के साथ मध्य प्रदेश, 396 के साथ पश्चिम बंगाल, 275 के साथ उत्तर प्रदेश, 269 के साथ तमिलनाडु, 240 के साथ राजस्थान और 123 मौतों के साथ तेलंगाना है।

छत्तीसगढ़ में अब तक चार मौतें दर्ज की गई

इसके अलावा मरने वालों की संख्या आंध्र प्रदेश में 75, कर्नाटक में 61 और पंजाब में 51 तक पहुंच गई। जम्मू और कश्मीर में कोरोना वायरस बीमारी के कारण 41 मौतें हुई हैं। बिहार में 30, हरियाणा से 28, केरल से 15, उत्तराखंड से 13, ओडिशा से नौ और झारखंड से सात लोगों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में प्रत्येक में पांच मामले दर्ज हुए हैं। असम और छत्तीसगढ़ में अब तक चार-चार मौतें दर्ज की गई हैं।

Posted By: Shweta Mishra