भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर में नए मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 42 हजार केस दर्ज हुए हैं। वहीं 2 साै से अधिक लोगों की माैत हुई है।


नई दिल्ली (एएनआई)। देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत ने पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,41,986 मामले दर्ज किए। इससे देश में दैनिक सकारात्मकता दर 9.28 प्रतिशत हो गई। वहीं पिछले 24 घंटों में देश की कोविड-19 केस टैली 3,53,68,372 पहुंच गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 285 नई मौतें भी हुई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या 4,83,463 हो गई है।कोविड से ठीक हुए मरीजों की संख्या 3,44,12,740


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 3,071 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 1,203 ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक ओमिक्रोन मामले (876) हैं, इसके बाद दिल्ली (513) और कर्नाटक (333) हैं। मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान में भारत का एक्टिव 4,72,169 है। यह देश के कुल मामलों का 1.34 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 40,895 रोगियों के ठीक होने के साथ देश में कोविड से ठीक हुए मरीजों की संख्या 3,44,12,740 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 90,59,360 लोगों को टीका लगा

वर्तमान में देश में रिकवरी रेट 97.30 फीसदी है। भारत ने पिछले 24 घंटों में 15,29,948 कोविड-19 परीक्षण किए, और अब तक देश ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के आंकड़ों के अनुसार 68,84,70,959 परीक्षण किए हैं। भारत ने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल 150.06 करोड़ टीके की खुराक दी है। देश में अब तक 1,50,61,92,903 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें से पिछले 24 घंटों में 90,59,360 लोगों को टीका लगा है।

Posted By: Shweta Mishra