भारत में एक दिन में 276070 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 25772400 हुई। 3874 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 287122 हो गई है। पिछले 24 घंटे में माैतों के मामलों में गिरावट और संक्रमण के नए केसेज में उछाल दिखा है।

नई दिल्ली (एएनआई)। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर के बीच संक्रमण के नए मामलों और दैनिक माैतों के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में जो आंकड़े सामने आए हैं उनके अनुसार माैतों के मामलों में जहां गिरावट दर्ज हुई है वहीं संक्रमण के नए केसेज में उछाल दिखा है। भारत में एक दिन में 2,76,070 नए कोविड केस और 3874 मौतें दर्ज हुई हैं। कोरोना के ये नए मामले आने के बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,57,72,400 हुई। वहीं 3,874 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,87,122 हो गई है। वहीं एक दिन पहले के मामलों पर नजर डालें ताे भारत ने बुधवार को 4,529 नई माैतें दर्ज की थी। कोरोना काल में यह हाईएस्ट सिंगल डे स्पाइक थी। इसके अलावा संक्रमण के 2,67,334 नए केस दर्ज हुए थे।

India reports 2,76,070 new #COVID19 cases, 3,69,077 discharges & 3,874 deaths in last 24 hrs, as per Health Ministry.
Total cases: 2,57,72,400
Total discharges: 2,23,55,440
Death toll: 2,87,122
Active cases: 31,29,878
Total vaccination: 18,70,09,792 pic.twitter.com/ZyTh8pZano

— ANI (@ANI) May 20, 2021


सैंपल टेस्टिंग भी काफी तेजी से चल रही
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 31,29,878 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 2,23,55,440 है। वहीं भारत में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सैंपल टेस्टिंग भी काफी तेजी से चल रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार कल तक कोरोना वायरस के लिए देश में कुल 32,23,56,187 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 20,55,010 सैंपल कल टेस्ट किए गए। इसके अलावा भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन भी काफी तेजी से रन किया जा रहा है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,70,09,792 हो गया है।

32,23,56,187 samples tested for #COVID19 up to 19th May 2021. Of these, 20,55,010 samples were tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/AmWDa7SdSL

— ANI (@ANI) May 20, 2021

Posted By: Shweta Mishra