नए कोरोना वायरस संक्रमण में सिंगल डे स्पाइक 3 लाख के करीब पहुंच गई। एक दिन में कोविड-19 के 2 95041 नए मामले आने के बाद पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 15616130 हुई। वहीं रिकॉर्ड 2023 माैत के मामलों के साथ मृतकों की संख्या 182553 हो गई।

नई दिल्ली (इंटरनेट डेस्क)। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से देश में बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में अब तक का हाईएस्ट रिकाॅर्ड दर्ज हुआ है। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2, 95,041 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,56,16,130 हुई। वहीं 2,023 नई मौतों के बाद देश में कुल मौतों की संख्या 1,82,553 हो गई है। वहीं 42 वें दिन लगातार वृद्धि दर्ज करते हुए सक्रिय मामलों की संख्या 21 लाख पार हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 21,57,538 है। इनमें से कुछ मरीज अस्पताल में तो कुछ होम आइसोलेशन में हैं।

India reports 2,95,041 new #COVID19 cases, 2,023 deaths and 1,67,457 discharges in the last 24 hours, as per Union Health Ministry
Total cases: 1,56,16,130
Total recoveries: 1,32,76,039
Death toll: 1,82,553
Active cases: 21,57,538
Total vaccination: 13,01,19,310 pic.twitter.com/YrLu5MVdbl

— ANI (@ANI) April 21, 2021


नेशनल रिकवरी रेट 85.01 प्रतिशत हो गई
वहीं नेशनल रिकवरी रेट 85.01 प्रतिशत हो गई है। आईसीएआर के अनुसार, 27,10,53,392 नमूनों का परीक्षण 20 अप्रैल तक किया गया है, जिसमें मंगलवार को 16,39,357 नमूनों का परीक्षण किया गया है।वहीं अब तक देश में 1,32,76,039 लोग इस महामारी से उबर चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 29,90,197 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13,01,19,310 हुआ।
देश में इस तरह से बढ़ते गए कोविड मामले
भारत के कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार किया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख को पार कर गया और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। भारत ने 19 अप्रैल को 1.50 करोड़ के गंभीर संकट को पार किया।

Posted By: Shweta Mishra