भारत में कोविड-19 के 41806 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 30987880 हुई। 581 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 411989 हो गई है।

नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़े हैं। पिछले 24 घंटों में भारत में 41,806 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा पिछले दिन की 38,792 मामलों की गिनती से आज मामलों में वृद्धि हुई है। देश में अब तक कुल 3,09,87,880 सकारात्मक मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से अब तक 3,01,43,850 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोविड से 581 लोगों की मौत हुई है। इसमें 4,11,989 मौतें शामिल हैं। देश में अब 4,32,041 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में 39,130 ​​मरीज वायरस से ठीक हुए हैं। देश भर में रिकवरी रेट 97.28 फीसदी है।

India reports 41,806 new #COVID19 cases, 39,130 recoveries, & 581 deaths in the last 24 hours, as per Health Ministry
Total cases: 3,09,87,880
Total recoveries: 3,01,43,850
Active cases: 4,32,041
Death toll: 4,11,989
Total vaccinated: 39,13,40,491 (34,97,058 in last 24 hrs) pic.twitter.com/gyZqhcksfn

— ANI (@ANI) July 15, 2021


43,80,11,958 नमूनों का कोविड के लिए परीक्षण किया गया
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, अब तक 43,80,11,958 नमूनों का कोविड के लिए परीक्षण किया गया है। इनमें से कल 19,43,488 नमूनों की जांच की गई। देश में अब तक कोविड-19 टीकों की कुल 39,13,40,491 खुराकें दी जा चुकी हैं, जिनमें पिछले 24 घंटों में 34,97,058 शामिल हैं। देश भर में 31,35,29,502 पहली खुराक और 7,78,10,989 दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

43,80,11,958 samples tested for #COVID19 up to 14th July 2021. Of these, 19,43,488 samples were tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/YYNaoDN7BQ

— ANI (@ANI) July 15, 2021

Posted By: Shweta Mishra