Coronavirus In India भारत में लगातार दूसरे दिन 43 हजार से ज्यादा नए केस और 6 साै से ज्यादा माैते दर्ज हुईं। देश में सक्रिय मामले फिर से 4 लाख पार हो गए हैं।


नई दिल्ली (पीटीआई)। Coronavirus In India भारत में लगातार एक बार फिर कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में और माैत के मामलों वृद्धि देखी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने पिछले 24 घंटे में 43,509 नए कोरोना वायरस संक्रमण दर्ज किए। इस तरह से देश में कुल मामलों की कुल संख्या 3,15,28,114 हो गई है। वहीं एक दिन में 640 मौतों के साथ देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,22,662 हो गई है। वर्तमान में नेशनल रिकवरी रेट 97.38 प्रतिशत है


इसके अलावा सक्रिय मामलों में लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज होने से ये फिर चार लाख पार हो गए हैं। सक्रिय मामले बढ़कर 4,03,840 हो गए हैं। इनमें से कुछ मरीज अस्पताल तो कुछ मरीज होम आइसोलेशन में अपना उपचार करा रहे हैं। हालांकि कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,07,01,612 हो गई है। वर्तमान में नेशनल रिकवरी रेट 97.38 प्रतिशत पहुंच गया है। वहीं डेथ रेट 1.34 प्रतिशत है।45,07,06,257 कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक प्रशासित वैक्सीन की संचयी खुराक 45.07 करोड़ तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब तक कुल 45,07,06,257 कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई है, जिसमें पिछले 24 घंटों में 43,92,697 शामिल हैं। वहीं 28 जुलाई तक देश में सैंपल टेस्टिंग की कुल संख्या 46,26,29,773 हो गई है। इसमें बुधवार को 17,28,795 सैंपल टेस्टिंग हुई। भारत में 23 जून को कोरोना वायरस केस 3 करोड़ पार हो गए थे।

Posted By: Shweta Mishra