कोरोना वायरस की चपेट में देश में अब तक 648315 लोग आ चुके हैं। वहीं इस वायरस ने 18655 लोगों की जिंदगी भी छीन ली है। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के मामलों में अब तक सबसे बड़ा उछाल सामने आया है। यहां देखें आंकड़े...

कानपुर। कोरोना वायरस के मामले देश में अब और ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 22,771 मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा इस खतरनाक वायरस की वजह से करीब 442 पीड़ितों की जान भी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सुबह 8 बजे तक अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में अब तक करीब 648315 लोग कोरोना वायरस की वजह से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस संक्रमण ने अब तक 18655 लोगों की जिंदगी छीन ली है। हालांकि सही समय पर जानकारी होने पर देश में बड़ी संख्या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। अब तक करीब 394227 लोग कोरोना वायरस से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं 235433 कोरोना वायरस पीड़ितों का देश भर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज हो रहा है।

India reports 442 deaths and highest single-day spike of 22,771 new #COVID19 cases in the last 24 hours. Positive cases stand at 648315 including 235433 active cases, 394227 cured/discharged/migrated & 18655 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/qe3Dz7acHo

— ANI (@ANI) July 4, 2020


दिल्ली देश का दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य
देश में कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 6364 नए मामले सामने आने से प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 192990 हो गई है। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली का नंबर है। अधिकारियों ने यहां बताया कि दिल्ली में बीते 24 घंटे में 2,520 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस तरह से राज्य में कोरोना वायरस पीड़़ितों की संख्या 94,000 से अधिक पहुंच गई है। वहीं मृतकों का आंकड़ा भी 2,923 हो गया है।

Posted By: Shweta Mishra