Coronavirus In India भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 46951 नए मामले और 212 मौतें दर्ज की गई। संक्रमण के डेली केसेज में 130 दिनों में सबसे अधिक वृद्धि और माैतों की संख्या 72 दिनों में सबसे अधिक दर्ज की गई है।


नई दिल्ली (एएनआई)। Coronavirus In India देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत ने पिछले 24 घंटों में 46,951 नए कोविड-19 मामलों की सूचना दी है। इसके साथ ही यहां एक दिन में 21,180 लोग रिकवर हुए और 212 लोगाें की माैत हुई। इसके पहले 12 नवंबर को 24 घंटे के अंतराल में 47,905 संक्रमण दर्ज किए गए थे। संक्रमणों में दैनिक वृद्धि 130 दिनों में सबसे अधिक दर्ज की गई है। वहीं माैतों की संख्या 72 दिनों में सबसे अधिक है। इन नए मामलों की वजह से देश में अब तक 1,16,46,081 लोग संक्रमित हो चुके हैं और माैतों का आंकड़ा भी 1,59,967 पहुंच गया है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या में भी इजाफा हो गया है।अब तक 1,11,51,468 लोग ठीक हो चुके
देश में 3,34,646 सक्रिय मामले हैं। इसमें कुछ मरीज होम आइसोलेशन में तो कुछ मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। संक्रमण के कुल मामलों में अब तक 1,11,51,468 लोग ठीक हो चुके हैं। हालांकि राहत के संकेत के रूप में, कुल कोविड टीकाकरण की गिनती आज सुबह 8 बजे तक केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार 4.5 करोड़ (4,50,65,998) से अधिक हो गई है। मंत्रालय ने कल जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश पिछले 24 घंटों में 77.7 प्रतिशत नए मामलों में शामिल हैं। सत्रह राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले 24 घंटों में एक भी कोविड ​​-19 की मौत की सूचना नहीं दी है। टीकों के बारे में कोई संदेह नहीं होना चाहिएइसमें राजस्थान, असम, गोवा, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड, लक्षद्वीप, सिक्किम, पुदुचेरी, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, नागालैंड, त्रिपुरा, लद्दाख (यूटी), मणिपुर, मिज़ोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने शुक्रवार को लोकसभा में बोलते हुए कहा कि किसी को कोविड टीकों के बारे में कोई संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी से बिना किसी डर के वैक्सीन की खुराक लेने का भी आग्रह किया।

Posted By: Shweta Mishra