Coronavirus In India भारत में पिछले 24 घंटे में 72 हजार से अधिक नए कोरोना वायरस केस और 459 लोगों की मौत हुई है। यह इस साल अब तक की एक दिन की हाईएस्ट स्पाइक है। यहां देखें आंकड़ें...


नई दिल्ली (एएनआई)। Coronavirus In India देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के नए मामलों में एक बड़ी उछाल देखने के मिली है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बढ़ती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार गुरुवार को 72,330 नए कोविड-19 केस दर्ज हुए है। यह इस साल की एक दिन की हाईएस्ट स्पाइक है। वहीं पिछले 24 घंटों में 459 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 40,382 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इस तरह से देश में संक्रमितों की संख्या 1,22,21,665 पहुंच गई है और मृतकों का आंकड़ा भी 1,62,927 हो गया है।

वर्तमान में 5,84,055 सक्रिय मामले
वहीं कुल संक्रमण के मामलों में अब तक 1,14,74,683 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की बात करें तो इस समय देश में इनका आकंड़ा 5 लाख से ज्यादा है। वर्तमान में 5,84,055 सक्रिय मामले हैं। इनमें से कुछ मरीज अस्पताल और कुछ मरीज होम आइसोलेशन में हैं। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण भी चल रहा है। अब तक 6,51,17,896 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लग चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आपातकालीन के तहत दो टीके, कोविशिल्ड और कोवाक्सिन को मंजूरी दी है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 45 4976 62
आंध्र प्रदेश 7338 887434 7217
अरुणाचल प्रदेश 4 16785 56
असम 1862 215445 1105
बिहार 1580 262371 1576
चंडीगढ़ 2918 23702 379
छत्तीसगढ़ 25529 319488 4170
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 177 3482 2
दिल्ली 8838 642565 11027
गोवा 1556 55653 830
गुजरात 12610 290569 4519
हरियाणा 9726 277919 3155
हिमाचल प्रदेश 2973 59584 1048
जम्मू और कश्मीर 2531 126435 1994
झारखंड 2825 120263 1113
कर्नाटक 28267 956170 12567
केरल 25559 1094404 4621
लद्दाख 256 9771 130
लक्षद्वीप 42 680 1
मध्य प्रदेश 17096 274429 3986
महाराष्ट्र 357604 2400727 54649
मणिपुर 70 28956 374
मेघालय 49 13866 150
मिजोरम 31 4434 11
नागालैंड 112 12136 92
ओडिशा 1905 337091 1921
पुद्दुचेरी 1074 39712 682
पंजाब 23832 209034 6868
राजस्थान 8663 321668 2818
सिक्किम 47 6053 135
तमिलनाडु 15879 858075 12719
तेलंगाना 5511 301564 1701
त्रिपुरा 60 33065 392
उत्तराखंड 1863 96831 1717
उत्तर प्रदेश 9848 598535 8811
पश्चिम बंगाल 5775 570811 10329
Posted By: Shweta Mishra