देश में कोरोना वायरस के बीते 24 घंटे में 73272 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 6979423 हो गई है। भारत में अब तक 107416 लोगों की माैत हो गई है।


नई दिल्ली (पीटीआई)। देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्या में बीते एक हफ्ते से गिरावट देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को अपडेट के अनुसार भारत में 73,272 नए कोरोना वायरस के मामलों की सूचना दी। इस तरह से देश में संक्रमितों की संख्या 69,79,423 हो गई है। हालांकि इसमें 59,88,822 लोग ठीक हो गए हैं। भारत में रिकवरी रेट 85.81 प्रतिशत हो गया है। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस की वजह 926 लोगों की माैत होने से देश में मृतकों की संख्या 1,07,416 तक पहुंच गई है। वर्तमान में डेथ रेट 1.54 प्रतिशत हो गया। संक्रमण के 8,83,185 सक्रिय मामले
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,83,185 सक्रिय मामले हैं। इनमें कुछ लोग अस्पताल तो कुछ लोग होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं। भारत में कोविड-19 टैली ने 7 अगस्त को 20-लाख का आंकड़ा पार किया था। 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख हो गई। यह 16 सितंबर को 50 लाख से ऊपर और 28 सितंबर को 60 लाख के पार चली गई। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार 9 अक्टूबर तक संचयी 8,57,98,698 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 197 3724 55
आंध्र प्रदेश 47665 691040 6159
अरुणाचल प्रदेश 2860 8877 23
असम 29710 161904 802
बिहार 11274 182121 934
चंडीगढ़ 1292 11505 188
छत्तीसगढ़ 27439 108935 1196
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 101 3037 2
दिल्ली 21955 276046 5692
गोवा 4783 32317 491
गुजरात 16181 129304 3547
हरियाणा 10830 127540 1562
हिमाचल प्रदेश 2856 13876 245
जम्मू और कश्मीर 11144 69979 1306
झारखंड 8819 81654 781
कर्नाटक 118870 561610 9789
केरल 91841 175304 955
लद्दाख 1038 3886 63
मध्य प्रदेश 16168 124887 2574
महाराष्ट्र 236947 1229339 39732
मणिपुर 2858 9866 86
मेघालय 2424 4903 61
मिजोरम 188 1974 0
नागालैंड 1215 5656 17
ओड़िशा 25460 220388 991
पुद्दुचेरी 4803 25543 558
पंजाब 10153 108533 3773
राजस्थान 21398 131766 1621
सिक्किम 504 2721 53
तमिलनाडु 44197 591811 10120
तेलंगाना 26104 183025 1217
त्रिपुरा 4039 23801 313
उत्तराखंड 7289 46058 716
उत्तर प्रदेश 41287 383086 6293
पश्चिम बंगाल 29296 252806 5501
कुल मामले 883185 5988822 107416
Posted By: Shweta Mishra