भारत में पिछले 24 घंटों में 314835 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 2104 लोगों की माैत हुई है। एक दिन में दर्ज हुए ये आंकड़ें अब तक के हाईएस्ट रिकाॅर्ड है। यहां देखें आंकड़ें...

नई दिल्ली (एएनआई)। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आज गुरुवार को देश में अब तक की हाईएस्ट सिंगल डे स्पाइक दर्ज हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक दिन में 3 लाख से ज्यादा नए मामले और 2 हजार से ज्यादा माैतें दर्ज हुईं। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,14,835 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,59,30,965 हुई। वहीं 2,104 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,84,657 हो गई है।

India reports 3,14,835 new #COVID19 cases, 2,104 deaths and 1,78,841 discharges in the last 24 hours, as per Union Health Ministry
Total cases: 1,59,30,965
Total recoveries: 1,34,54,880
Death toll: 1,84,657
Active cases: 22,91,428
Total vaccination: 13,23,30,644 pic.twitter.com/S5wPm9KGwf

— ANI (@ANI) April 22, 2021


सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,91,428
देश में वैश्विक महामारी कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,91,428 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,34,54,880 है। वहीं पिछले 24 घंटों में 1,78,841 लोग रिकवर हुए। सक्रिय मामलों में कुछ मरीज होम आइसोलेशन में तो कुछ अस्पताल में हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार वैश्विक महामारी के लिए 21 अप्रैल से 27,27,05,103 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 16,51,711 कल परीक्षण किए गए थे।

27,27,05,103 samples tested for #COVID19 up to 21st April 2021. Of these, 16,51,711 samples were tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/T2FPYEFNBT

— ANI (@ANI) April 22, 2021

Posted By: Shweta Mishra