Coronavirus In India कोरोना वायरस एक बार फिर भारत में अपना कहर बरपाने लगा है। देश में पहली बार 24 घंटे में एक लाख से अधिक कोरोना वायरस के नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह अब तक देश में एक दिन का हाईएस्ट रिकाॅर्ड है।


नई दिल्ली (आईएएनएस / पीटीआई)। भारत में हर दिन दर्ज होने वाले नए कोरोना वायरस मामलों ने सोमवार को अब तक के सारे रिकाॅर्ड तोड़ दिए हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,03,558 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये केस पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक का हाईएस्ट सिंगल डे-स्पाइक है। एक दिन में दर्ज इन नए मामलों से सोमवार को देश में संक्रमितों की संख्या 1,25,89,067 हो गई है। भारत में इसके पहले सिंगल डे-स्पाइक 16 सितंबर, 2020 को दर्ज हुई थी। इस दिन 97,894 एकदिन में संक्रमित हुए थे। इस तरह से पिछले साल जनवरी में देश में पहला मामला सामने आने के बाद सोमवार का आंकड़ा सबसे ज्यादा बढ़ा है।मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,65,101 हो गई


वहीं एक दिन में कोरोना वायरस से हुईं 478 नई माैतों के साथ देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,65,101 हो गई है। देश में नए मामलों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और हरियाणा में स्थितियां गंभीर मानी जा रही हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले बढ़कर 7,41,830 हो गए हैं। सक्रिय मामलों में कुछ मरीज होम आइसोलेशन तो कुछ अस्पताल में भर्ती हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 1,16,82,136 हो गई। रिकवरी रेट भी गिरकर 92.80 प्रतिशत हो गई है, जबकि डेथ रेट 1.31 प्रतिशत है। रविवार को 8,93,749 लोगों का टेस्ट किया गया

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, रविवार को 8,93,749 लोगों का टेस्ट किया गया है। इस तरह से अब तक यानी कि 4 अप्रैल तक देश में कुल 24,90,19,657 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है। वहीं कोरोना वायरस के मामलाें में 26 वें दिन लगातार स्पाइक का ध्यान रखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक हाईलेवल बैठक की अध्यक्षता की।इस बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक के दौरान भारत में कोरोना वायरस की स्थिति और इसके वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा की।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस ठीक हो चुके मौत
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 57 4990 62
आंध्र प्रदेश 10300 890137 7239
अरुणाचल प्रदेश 8 16785 56
असम 1964 215597 1109
बिहार 3561 263233 1583
चंडीगढ़ 3150 24661 383
छत्तीसगढ़ 38450 326277 4319
दादरा नगर हवेली और दमन दीव 204 3538 2
दिल्ली 13982 651351 11081
गोवा 2077 56156 835
गुजरात 15135 298737 4566
हरियाणा 12574 282368 3191
हिमाचल प्रदेश 3577 60595 1070
जम्मू और कश्मीर 3955 127049 2008
झारखंड 5244 120872 1130
कर्नाटक 39111 963419 12625
केरल 28206 1102359 4668
लद्दाख 323 9802 130
लक्षद्वीप 36 704 1
मध्य प्रदेश 21335 281476 4040
महाराष्ट्र 431896 2522823 55878
मणिपुर 61 28988 374
मेघालय 102 13870 150
मिजोरम 41 4439 11
नागालैंड 133 12138 92
ओडिशा 2838 337935 1922
पुद्दुचेरी 1592 40083 684
पंजाब 25314 219063 7083
राजस्थान 12878 323618 2829
सिक्किम 51 6071 135
तमिलनाडु 21958 865071 12778
तेलंगाना 8746 302768 1723
त्रिपुरा 63 33085 392
उत्तराखंड 3017 97520 1727
उत्तर प्रदेश 19738 601440 8881
पश्चिम बंगाल 10153 573118 10344
Posted By: Shweta Mishra